SIR के लिए लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, राजनीतिक माहौल गरमा गया

Amanat Ansari 03 Feb 2026 05:05: PM 2 Mins
SIR के लिए लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, राजनीतिक माहौल गरमा गया

कोलकाता: श्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) के तहत चल रही इस प्रक्रिया में एक महिला की असमय मौत हो गई, जिसने राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

यह भी पढ़ें: SIR के लिए लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, राजनीतिक माहौल गरमा गया

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने इसे SIR प्रक्रिया के दौरान होने वाले कथित उत्पीड़न का नतीजा बताया है. कई TMC नेताओं ने सेरीना के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से आम लोग डर के साये में जी रहे हैं. TMC नेता ने आरोप लगाया कि सुनवाई के नाम पर हो रहे दबाव से लोगों की जान जा रही है, इसे तत्काल रोकना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ममता का दिल्ली में SIR के खिलाफ धरना, उधर बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई

यह घटना SIR अभियान के दौरान सामने आई कई ऐसी घटनाओं में से एक है, जहां परिवार वाले तनाव को मौत का कारण बता रहे हैं. कोलकाता के देगांगा क्षेत्र में 32 वर्षीय सेरीना बीबी नाम की एक महिला को SIR प्रक्रिया के संबंध में नोटिस जारी किया गया था. उनके और उनके पति सिद्दीक अली के फॉर्म में कुछ जानकारी में विसंगतियां पाई गई थीं, जिसके कारण दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया गया. सेरीना सुनवाई स्थल पर पहुंचीं, लेकिन लंबी कतार में खड़ी होने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत नजदीकी देगांगा बिश्वनाथपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: बिना कागज देखे ही मोकामा के 'छोटे सरकार' ने ली शपथ... लेकिन माइक क्यों बंद? तीन बातों ने चौंकाया

चिकित्सकों के अनुसार, सेरीना की मौत हृदयाघात (Heart attack) से हुई. परिवार के सदस्यों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से ही वह गहन मानसिक दबाव और तनाव में थीं. उन्हें इस बात का भय था कि फॉर्म में गलत जानकारी के चलते कानूनी कार्रवाई हो सकती है या नाम मतदाता सूची से हट सकता है. यही लगातार डर उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ गया.

यह भी पढ़ें: ''PM मोदी ने देश को बेच दिया है...'' राहुल गांधी का US ट्रेड डील पर बड़ा आरोप

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा SIR अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची का सत्यापन और संशोधन करना है. मतदाताओं को फॉर्म भरकर अपनी जानकारी सत्यापित करानी होती है, और यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो सुनवाई के लिए बुलाया जाता है. इस प्रक्रिया में कई जगहों पर लंबी कतारें और इंतजार देखा गया है.

विशेष गहन संशोधन यानी एसआईआर क्या है?

विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India - ECI) द्वारा मतदाता सूचियों (electoral rolls) का एक व्यापक और गहन पुनरीक्षण अभियान है. इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन, समावेशी और त्रुटिरहित बनाना है, जिसमें योग्य मतदाताओं को शामिल किया जाता है और अयोग्य (जैसे डुप्लिकेट, मृत, गैर-नागरिक या स्थानांतरित) नामों को हटाया जाता है. यह प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत ECI की शक्तियों पर आधारित है, जो चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की जिम्मेदारी देता है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21 के तहत विशेष संशोधन का प्रावधान है. SIR आमतौर पर चुनावों से पहले या आवश्यकता अनुसार किया जाता है, जैसे उच्च प्रवास, शहरीकरण या पुरानी त्रुटियों को सुधारने के लिए.

Bengal News Bengal SIR SIR death West Bengal SIR

Recent News