ममता का दिल्ली में SIR के खिलाफ धरना, उधर बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई

Amanat Ansari 03 Feb 2026 04:51: PM 1 Mins
ममता का दिल्ली में SIR के खिलाफ धरना, उधर बंगाल में  ED की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मौजूद हैं, जहां वे चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. इसी बीच, राज्य के पश्चिम बर्धमान जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. ED की टीमें सुबह से ही दुर्गापुर, आसनसोल, पांडवेश्वर, नबग्राम, जमुरिया, अंडाल और अन्य इलाकों में सक्रिय हैं. यह कार्रवाई लगभग 25-30 अधिकारियों की टीम द्वारा की जा रही है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र बल भी साथ हैं.

यह पढ़ें: बिना कागज देखे ही मोकामा के 'छोटे सरकार' ने ली शपथ... लेकिन माइक क्यों बंद? तीन बातों ने चौंकाया

मुख्य रूप से यह जांच कोयला और रेत की अवैध तस्करी से जुड़ी है. ED का फोकस ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) से कोयले की चोरी, अवैध निकासी और तस्करी के नेटवर्क पर है. साथ ही, रेत के बड़े पैमाने पर माफिया और संबंधित धंधों की जांच भी चल रही है. दुर्गापुर में ED की टीम एक प्रमुख रेत कारोबारी के घर पहुंची, जिसे इलाके में रेत माफिया के रूप में जाना जाता है.

यह पढ़ें: ''PM मोदी ने देश को बेच दिया है...'' राहुल गांधी का US ट्रेड डील पर बड़ा आरोप

शुरुआत में टीम को रोकने की कोशिश हुई, लेकिन सुरक्षा बलों की मदद से अंदर प्रवेश किया गया. इस व्यक्ति ने हाल ही में दुर्गापुर में लग्जरी घर बनवाया है और पहले पानागढ़ में रहता था. उसकी हालिया दुबई यात्रा भी अब जांच के दायरे में है. ED ने उसके भाई के ठिकाने पर भी सर्च की है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा हो सके.

यह पढ़ें: पत्रकार का दावा: ईरान में विरोध को कुचलने के लिए महिलाओं का रेप किया गया, गर्भाशय निकाले, खोपड़ी फाड़ी

यह ऑपरेशन अचानक नहीं है. जनवरी में ED ने I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापा मारा था, जहां से मिली जानकारियों और सुरागों के आधार पर आज की यह कार्रवाई हो रही है. प्रतीक जैन से जुड़े मामले में पहले भी राजनीतिक विवाद हुआ था, जब ममता बनर्जी ने खुद वहां जाकर विरोध जताया और एजेंसी पर चुनावी दस्तावेज हथियाने का आरोप लगाया था.
फिलहाल, ED की टीमें दस्तावेजों, फाइलों और डिजिटल सामग्री की तलाश में जुटी हुई हैं, और छापेमारी जारी है.

Mamata Banerjee CBI ED Bengal West Bengal CBI

Recent News