AAP के 7 विधायकों ने अपनी ही पार्टी पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

Deepa Bisht 31 Jan 2025 07:13: PM 1 Mins
AAP के 7 विधायकों ने अपनी ही पार्टी पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इन विधायकों ने इस्तीफे का कारण पार्टी में बढ़ते भ्रष्टाचार को बताया है. इस्तीफा देने वाले विधायकों में से एक, महरौली के विधायक नरेश यादव ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांत "ईमानदार राजनीति" से भटक गई है.

नरेश यादव के अलावा, त्रिलोकपुरी से रोहित कुमार, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बिजवासन से बीएस जून और पालम से भावना गौड़ ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया. सूत्रों के मुताबिक, जिन विधायकों को इस बार टिकट नहीं मिला, उन्होंने शुक्रवार को एक बैठक की थी, जिसके बाद इन विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हुआ.

बिजवासन से विधायक बीएस जून सबसे पहले पार्टी से अलग हुए थे. नरेश यादव ने अपने इस्तीफे में कहा कि पार्टी अब अपनी स्थापना के उद्देश्य से भटक चुकी है और जो लोग ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है, जबकि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को तवज्जो दी जा रही है.

kejriwal news kejriwal resign news delhi election delhi elction 2025 delhi election AAP BJP congress

Recent News