हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, लॉन्च की "केजरीवाल की 5 गारंटी"

Global Bharat 20 Jul 2024 07:27: PM 1 Mins
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, लॉन्च की

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच शनिवार को AAP ने हरियाणा में बड़ा दांव चल दिया है. दरअसल, AAP ने यहां "केजरीवाल की 5 गारंटी" लॉन्च कर दी है. इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के CM भगवंत मान, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता समेत पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद थे.

पहली गारंटी मुफ़्त और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना है- पार्टी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह सभी पुराने घरेलू बिल माफ किए जाएंगे. बिजली कटौती बंद की जाएगी और दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जाएगी.

दूसरी गारंटी अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना है- पार्टी ने घोषणा की है कि दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे. सभी सरकारी अस्पतालों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे. हरियाणा के हर निवासी को मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी. सभी टेस्ट, दवाइयां, सर्जरी और इलाज मुफ्त होंगे. इससे लोगों का काफी पैसा बचेगा और महंगाई से काफी राहत मिलेगी.

अच्छी, बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा की गारंटी दी- पार्टी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया को खत्म किया जाएगा. सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाया जाएगा कि लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहेंगे. निजी स्कूलों की गुंडागर्दी भी रोकी जाएगी और निजी स्कूलों द्वारा की जाने वाली अनुचित फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाएगी.

AAP ने यह भी वादा किया है कि राज्य की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे. हर युवा को रोजगार देने का वादा करते हुए आप ने कहा कि हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.

आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि पंजाब में सिर्फ दो साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और तीन लाख से ज्यादा लोगों के लिए निजी रोजगार की व्यवस्था की गई है. दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां और 12 लाख से ज्यादा लोगों के लिए निजी रोजगार की व्यवस्था की गई है.

Recent News