करनाल: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग को मजबूत करने के लिए एक और बड़ी भर्ती का फैसला लिया है. नवंबर महीने से 4000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसमें अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है. हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है.
इससे पहले 5500 कांस्टेबल पदों की भर्ती चल रही है, जिसे हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से पूरा किया जा रहा है. पिछले वर्ष इनमें से 1600 महिला कांस्टेबलों की भर्ती हो चुकी है. नई भर्ती का फैसला उन उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो पिछली भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
मुख्य बातें...
डीजीपी सिंघल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस बल को और अधिक कुशल व युवा बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है. इसके अलावा, हरियाणा पुलिस ने रैनसम और एक्सटॉर्शन कॉल्स से निपटने के लिए 'अभेद्य' ऐप भी लॉन्च किया है.
साइबर अपराधों में तुरंत कार्रवाई के लिए ई-जीरो एफआईआर सिस्टम शुरू किया गया है. ड्रग्स के खिलाफ अभियान में भी पुलिस सक्रिय है. 150 लोगों को NDPS के तहत जेल भेजा गया, 47 आरोपियों की संपत्तियां जब्त की गईं. युवाओं के लिए अच्छा मौका! इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें.