हर-हर महादेव से गूंजा नूंह! बृजमंडल यात्रा में मुस्लिम समुदाय ने शिवभक्तों पर बरसाए फूल

Amanat Ansari 03 Aug 2026 08:49: PM 1 Mins
हर-हर महादेव से गूंजा नूंह! बृजमंडल यात्रा में मुस्लिम समुदाय ने शिवभक्तों पर बरसाए फूल

नूंह: हरियाणा के नूंह में बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के माहौल में शुरू हो गई है. नल्हड़ महादेव मंदिर से झिर मंदिर की ओर रवाना हुई इस यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों पर फूलों की बारिश कर भाईचारे का अनूठा मिसाल पेश किया.

सोमवार सुबह मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. जलाभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए. मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों से बस और निजी वाहनों से भक्त पहुंचे.

यात्रा मार्ग पर रमजान, समीम, नदीम और ताहिर समेत स्थानीय मुस्लिम निवासियों ने स्वागत शिविर लगाए. उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की तथा शर्बत, ठंडा पानी और फल वितरित किए. उन्होंने कहा कि मेवात की पहचान हमेशा भाईचारे से रही है. प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. करीब दो हजार पुलिस जवान तैनात हैं, ड्रोन से निगरानी हो रही है और संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है. यात्रा अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है.

Haryana Nuh Nuh violence Brij Mandal Jalabhishek Yatra

Recent News