महिला को ट्रेन में चढ़ाने पर बवाल! RPF जवानों ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को ही घसीट डाला, 4 सस्पेंड

Global Bharat 12 Jul 2026 05:22: PM 1 Mins
महिला को ट्रेन में चढ़ाने पर बवाल! RPF जवानों ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को ही घसीट डाला, 4 सस्पेंड

Agra News : आगरा के रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को ट्रेन छूटने से बचाने की कोशिश उस समय विवाद में बदल गई, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के बीच कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेन आगरा स्टेशन पर रुकी थी. इसी दौरान एक महिला यात्री सामान खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई. तभी ट्रेन चलने लगी. यह देखकर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर ने तत्काल वॉकी-टॉकी के जरिए संबंधित कर्मचारियों को सूचना देकर ट्रेन रुकवाने की व्यवस्था की, ताकि महिला सुरक्षित तरीके से दोबारा ट्रेन में सवार हो सके.

बताया जा रहा है कि इसी बीच RPF के जवानों ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में रोक लिया. डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि महिला की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई उचित नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.
आरोप है कि बहस के दौरान RPF कर्मियों ने डिप्टी SS नरेंद्र चाहर के साथ अभद्रता की और उन्हें पकड़कर घसीटते हुए ले गए.

 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया. प्रारंभिक जांच के बाद RPF के चार पुलिसकर्मियों मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

 अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे संचालन से जुड़े अधिकारियों के बीच समन्वय, यात्रियों के साथ व्यवहार और ड्यूटी के दौरान अनुशासन जैसे मुद्दों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Agra Railway Station RPF Suspension Deputy Station Superintendent Narendra Chahar Railway Viral Video Woman Passenger Incident

Description of the author

Recent News