भारत में घुसे, मुस्लिम बस्ती को बनाया ठिकाना...घुसपैठियों पर एक्शन जारी, 166 बांग्लादेशी को गिरफ्तार, हिरासत में 300

Global Bharat 04 Jun 2026 02:58: AM 1 Mins
भारत में घुसे, मुस्लिम बस्ती को बनाया ठिकाना...घुसपैठियों पर एक्शन जारी, 166 बांग्लादेशी को गिरफ्तार, हिरासत में 300

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच की जांच में अब तक 166 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई है. वहीं 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. 

जांच एजेंसियों के अनुसार, इनमें से कई लोग मजदूर बनकर भारत आए थे और लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे. पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपनी पहचान भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की. छापेमारी के दौरान कई संदिग्धों के पास से आधार कार्ड समेत अन्य भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने में कौन-कौन शामिल था. अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है और जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलेंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोहों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां शहर के अन्य इलाकों में भी अभियान तेज करने की योजना बना रही हैं.

Ahmedabad Bangladeshi Citizens Illegal Immigration Gujarat Fake Aadhaar Card Network Ahmedabad Crime Branch Bangladeshi Infiltration Investigation

Description of the author

Recent News