India Russia Relations : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और रूस के मजबूत रिश्तों पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है और वह किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.
पुतिन ने भारत को रूस का “विश्वसनीय और भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध दशकों पुराने हैं और समय-समय पर वैश्विक परिस्थितियां बदलने के बावजूद यह साझेदारी और मजबूत हुई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है.
रूसी राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक प्रगति की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आने वाले वर्षों में वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में उसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है. पुतिन के अनुसार, भारत ने तकनीक, उद्योग, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका प्रभाव पूरी दुनिया देख रही है।₹.
उन्होंने यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों के संबंध केवल सरकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनता के स्तर पर भी गहरे और मजबूत हैं. पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं. ऐसे में रूस की ओर से भारत को विश्वसनीय सहयोगी बताना और मोदी सरकार की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना करना कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.