...ये तस्वीर है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की, जहां सड़कों पर उतरकर कई सपाई एक होर्डिंग फाड़ रहे हैं, अपना गुस्सा दिखा रहे हैं, क्योंकि इस होर्डिंग में उनकी पार्टी के मुखिया को गलत तरीके से दिखाया गया है... होर्डिंग में अखिलेश की तस्वीर फिल्म 'धुरंधर' के विलेन 'रहमान डकैत' की तरह बनाई गई है, और नीचे लिखा है- अखिलेश का ल्यारी राज. साथ ही उनके राज में हुए मुजफ्फरनगर और शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है.
जबकि दूसरी कन्या पूजन करते योगी की तस्वीर लगी है. नीचे लिखा है- धुरंधर सीएम. इसके नीचे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर एक्शन की कटिंग लगी है. साथ ही बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, आपको क्या चाहिए? मीडिया रिपोर्ट दावा करती है ये होर्डिंग्स ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लखनऊ, जौनपुर, अमेठी समेत 10 जिलों में लगवाए हैं. जिसे देखते ही सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया...
वो सड़कों पर उतरकर ये कहने लगे, ''सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' इससे पहले धुरंधर में अतीक अहमद का पाकिस्तान कनेक्शन दिखाने पर सपाई भड़क उठे थे. यहां तक कि अखिलेश यादव ने ये तक कह दिया था कि ये फिल्म विपक्ष को बदनाम करने के लिए बनाई गई है. जबकि सीएम योगी ने कहा था अब फिल्मों में डकैतों को दिखाया जा रहा है, डकैतों को हीरो नहीं बनाना चाहिए.
जिसके बाद सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या यूपी में धुरंधर पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है. क्या नेता इसके सहारे जनता तक अपना-अपना संदेश पहुंचाना चाह रहे हैं, क्योंकि धुरंधर के बाद धुरंधर 2 ने जिस हिसाब की कमाई की है, जैसी लोकप्रियता हासिल की है, उसने एक बात साफ कर दी है कि बॉलीवुड ने लंबे वक्त बाद ऐसी फिल्म बनाई जिसने बड़े स्तर पर जनता को प्रभावित किया है, वरना एक वक्त ऐसा हो गया था जब साउथ की फिल्मों के दीवानों की संख्या बढ़ने लगी थी, और बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह मात खाने लगी थी.
पर धुरंधर 2 की कमाई देखें तो जियो स्टूडियोज ने इसके वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं, 19 दिनों में इसने अब तक 1622 करोड़ कमाए हैं. अगर 120 करोड़ और कमाती है पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी, जबकि 166 करोड़ रुपये औऱ कमाकर बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देगी. फिलहाल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने दोनों को पछाड़ दिया है, वर्ल्ड वाइड अगर ये 2000 करोड़ के ऊपर जाती है तो आमिर खान के दंगल का भी रिकॉर्ड भी टूट सकता है.
जानकार कहते हैं धुरंधर 2 की इतनी कमाई भी एक बड़ा कीर्तिमान है, क्योंकि ये फिल्म खाड़ी मुल्कों में रिलीज नहीं हुई है, चीन में भी इसे रिलीज नहीं किया गया, इसने यूरोपियन देशों में अपनी पकड़ बनाई है, और शानदार ऱणनीति से अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन तक में इस जासूसी फिल्म का डंका बजा दिया है. हर तरफ रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है...यहां तक कि सोशल मीडिया पर 12वीं का अकाउंट्स का एक पेपर भी रिलीज हो रहा है, जिसमें धुरंधर 2 से जुड़ा सवाल पूछा गया है.
प्रश्न में पूछा गया है कि जमील जमाली, एसपी चौधरी, असलान और यालिना जमाली एक फर्म में नुकसान और फायदे को बराबर बांटते हैं. अगर एसपी चौधरी बिजनेस से रिटायर हो जाते हैं तो अब नया प्रॉफिट शेयरिंग रेशियो क्या होगा? चार ऑप्शन हैं-A) 1:1, B) 2:3, C) 7:8, D) 3:5. ये सवाल किस बोर्ड या कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिलती, पर इतना जरूर है हर वर्ग तक इसने अपनी पहुंच बनाई है, और अब देश में लगता है धुरंधर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है..