अमित शाह की दूरदर्शिता और सीएम सम्राट चौधरी के विजन से बदलेगा बिहार का पर्यटन! हेलीकॉप्टर टूरिज्म से खुलेगा विकास का नया अध्याय, विपक्ष भी हैरान

Global Bharat 12 Jul 2026 10:36: PM 1 Mins
अमित शाह की दूरदर्शिता और सीएम सम्राट चौधरी के विजन से बदलेगा बिहार का पर्यटन! हेलीकॉप्टर टूरिज्म से खुलेगा विकास का नया अध्याय, विपक्ष भी हैरान

Bihar News : बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य सरकार ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 की शुरुआत करने का फैसला किया है. इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने जा रहा है. इसे बिहार में पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने वाली अहम पहल माना जा रहा है.

योजना के पहले चरण में पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा गया है. सरकार का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में बिहार के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकें। इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है.
राज्य सरकार ने इस सेवा को आम लोगों की पहुंच में रखने के लिए टिकट पर भारी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. पटना जॉय राइड का किराया 2,100 रुपये, पटना-राजगीर 4,000 रुपये, पटना-वाल्मीकिनगर 5,000 रुपये और पटना-कैमूर 6,000 रुपये तय किया गया है. प्रति टिकट सरकार अधिकतम 15,422 रुपये तक का अनुदान देगी. 

13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी, जबकि 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसी कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर में एम्यूजमेंट पार्क परियोजना, मुख्यमंत्री होम-स्टे नीति के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण, बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास तथा 28.50 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से बिहार के धार्मिक, बौद्ध, इको और विरासत पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा। स्थानीय होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे कारोबारों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी. सरकार का दावा है कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और बेहतर हवाई संपर्क के जरिए बिहार अब पर्यटन, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में नई उड़ान भरने के लिए तैयार है.

Bihar Heli Tourism Scheme 2026 Amit Shah Bihar Tourism News Samrat Choudhary Heli Tourism Plan Bihar Air Tourism Policy 2026 Bihar Tourism Development Project

Description of the author

Recent News