बिहार में शादी का जश्न बन गया जंग का मैदान! मटन बोला तो चिकन परोस दिया, बारातियों में भिड़ंत, 12 घायल

Amanat Ansari 12 Jul 2026 08:16: PM 1 Mins
बिहार में शादी का जश्न बन गया जंग का मैदान! मटन बोला तो चिकन परोस दिया, बारातियों में भिड़ंत, 12 घायल

सहरसा: शादी का मेन्यू लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना उग्र हो गया कि पूरा समारोह मारपीट में बदल गया. दुल्हा और दुल्हन पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार के सहरसा जिले में एक निकाह समारोह के दौरान बारातियों को मटन खिलाने का वादा किया गया था. लेकिन खाने में चिकन परोसा गया. इस बात पर दुल्हा पक्ष के लोग भड़क गए. पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया. दोनों पक्षों के बीच घूंसे-लातें चले और लाठियों का भी इस्तेमाल हुआ.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के पंडाल में भगदड़ मच गई. कुर्सियां-मेजें बिखर गईं और लोग इधर-उधर भागते नजर आए. झड़प में करीब 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दुल्हे मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ चांद के चाचा मोहम्मद इरफान ने आरोप लगाया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि मेन्यू को लेकर पहले से तय था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया.

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, "शादी में खाने को लेकर इतना बवाल? रिश्ते तोड़ने वाली बात हो गई." शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और समारोह बीच में ही रुक गया. दोनों परिवारों के बीच अब और तनाव बढ़ गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar News Bihar Crime Bihar Wedding Assault Wedding Assault Video

Recent News