आईपीएल के 2025-2027 सीज़न के लिए गाइडलाइन्स की घोषणा के बाद से एमएस धोनी के बारे में चर्चा तेज़ हो गई है. कुछ लोग यह मानते हैं कि "अनकैप्ड" खिलाड़ी के नियम को बनाए रखने का मुख्य कारण महेंद्र सिंह धोनी ही हैं. अनकैप्ड खिलाड़ी यानी वो खिलाड़ी जिन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच ना खेला हो लेकिन आईपीएल 2025 से पहले इस नियम में बड़ा बदलाव किया है. BCCI ने आईपीएल 2025 से पहले जो नियम बनाया है उसके मुताबिक जो इंटरनेशनल प्लेयर पिछले 5 सालों से एक भी इंटरनेशनल मैच ना खेले हो वो भी इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल टीमों में शामिल किये जा सकते हैं.
आपको बता महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, और भी भारतीय खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखा जा सकता है. इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
1. विजय शंकर
विजय शंकर ने भारत के लिए 2019 ODI विश्व कप में खेला था. उनका अंतिम इंटरनेशनल मैच जून 2019 में हुआ था. आईपीएल 2024 में उन्हें गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए देखा गया.
2. अमित मिश्रा
अमित मिश्रा, जो कि एक अनुभवी स्पिनर हैं, उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच 2017 में खेला था. वे आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे.
3. मोहित शर्मा
गुजरात टाइटंस के लिए पिछले 2 सीजन खेल चुके मोहित शर्मा ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में खेला था. हो सकता है इस बार भी वो अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं.
4. संदीप शर्मा
संदीप शर्मा ने भारत के लिए केवल दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनका अंतिम मैच 2015 में हुआ था. आईपीएल 2024 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया.
5. पीयूष चावला
पीयूष चावला, जो सभी तीन फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में खेला था. आईपीएल 2024 में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे.
6. ऋषि धवन
ऋषि धवन ने 2016 में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. आईपीएल 2024 में वे पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए.
यह महत्वपूर्ण है कि इस सूची में और भी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, लेकिन यहां केवल छह खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है. इस प्रकार, धोनी के अलावा भी कई खिलाड़ी हैं जो इस अनकैप्ड श्रेणी में इस बार आपको खेलते हुए दिख सकते हैं.