अश्विन ने धोनी का नाम लिए बिना CSK पर लगाए गंभीर आरोप, मचा हड़कंप!

Amanat Ansari 14 Aug 2025 04:47: PM 2 Mins
अश्विन ने धोनी का नाम लिए बिना CSK पर लगाए गंभीर आरोप, मचा हड़कंप!

नई दिल्ली: आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि IPL 2025 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में साइन करने के लिए CSK ने उन्हें गुप्त रूप से अतिरिक्त राशि का भुगतान किया. अश्विन ने अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में बताया कि चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के स्थान पर ब्रेविस को 2.2 करोड़ रुपए में साइन किया गया था.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि कई फ्रेंचाइजियां ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन करना चाहती थीं, लेकिन CSK ने उनके एजेंट्स के साथ बातचीत के बाद अधिक पैसे देकर यह सौदा पक्का किया. अश्विन ने कहा कि ब्रेविस जैसे खिलाड़ी जानते हैं कि नीलामी में उनकी बेस प्राइस से अधिक राशि मिलेगी, जिसके चलते उनके पास सौदेबाजी की ताकत होती है.

उन्होंने कहा कि मैं आपको ब्रेविस के बारे में बताता हूं. पिछले IPL में उन्हें CSK के साथ अच्छा अनुभव रहा. कई टीमें उनसे बात कर रही थीं, लेकिन कीमत के कारण कुछ टीमें पीछे हट गईं. रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें बेस प्राइस पर साइन करना था, लेकिन होता यह है कि खिलाड़ी और उनके एजेंट्स से बात होती है. खिलाड़ी कहता है कि अगर आप मुझे अतिरिक्त राशि देंगे, तो मैं आऊंगा.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खिलाड़ी जानता है कि अगर अगले सीजन में उसे रिलीज किया गया, तो उसे अच्छी कीमत मिलेगी. इसलिए उसका कॉन्सेप्ट था कि अभी अच्छे पैसे दो, वरना अगले साल मैं और ज्यादा में बिकूंगा. CSK ने उन्हें यह राशि देने को तैयार हो गए, और इस तरह वह आए. सीजन के आखिरी हिस्से में CSK का कॉम्बिनेशन मजबूत था. वे IPL 2026 की मिनी नीलामी में 30 करोड़ रुपये के साथ उतरेंगे.

ब्रेविस को CSK ने 18 अप्रैल को IPL 2025 के बीच में साइन किया था. उस समय CSK की बल्लेबाजी लाइनअप मुश्किल में थी, और उन्हें नए खिलाड़ियों की सख्त जरूरत थी. CSK ने आयुष म्हात्रे और ब्रेविस को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया और सीजन के आखिरी कुछ मैचों में इसका फायदा उठाया.

IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को चोटिल गुरजपनीत सिंह के स्थान पर TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाकी सीजन के लिए साइन किया है. ब्रेविस पहले मुंबई इंडियन्स (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले. वह CSK में 2.2 करोड़ रुपये में शामिल होंगे. ब्रेविस ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, 6 मैचों में 225 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 180 रहा.

r ashwin chennai super kings csk ipl 2025 dewald brevis ashwin csk

Recent News