नई दिल्ली: पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी से दोस्ती क्या बढ़ाई, हवा में महल बनाने लगा, लेकिन ये भूल गया अमेरिका किसी का सगा नहीं है, जो मुनीर अमेरिका में प्रवासी समुदाय को संबोधित कहते हुए अंबानी को धमकी देता है, कहता है ''हमने एक ट्वीट करवाया था, जिसमें सूरह फ़ील और मुकेश अंबानी की तस्वीर थी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि अगली बार पाकिस्तान क्या करेगा.''
उस मुनीर को शायद ये पता नहीं भारत अपनी सीमाओं, अपने नागरिकों और अपने उद्योगपतियों की सुरक्षा करना पूरी तरह जानता है. मुनीर की सुरक्षा में जितने जवान नहीं होंगे, उससे ज्यादा मुकेश अंबानी ने अपने पर्सनल कमांडो रखे हैं. सीएम योगी की तरह अंबानी के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है, जिसमें 55 कमांडो हर वक्त तैनात होते हैं, 10 NSG कमांडो 10 सेकेंड में दुश्मन की हड्डियां तोड़ने को हर वक्त साथ चलते हैं. अंबानी अपनी सुरक्षा पर हर महीने 15-20 लाख रुपये खर्च करते हैं, जितना कमाने में मुनीर को करीब 2 साल का वक्त लगेगा, क्योंकि भारतीय रूपये के मुताबिक मुनीर की सैलरी है सिर्फ 75 हजार, पर थोड़ी देर के लिए ये मान भी लिया जाए कि मुनीर ने कोई चाल चल दी, तो क्या होगा, जरा समझिए.
जम्मू-कश्मीर में सेना ने उन दगाबाजों को ढूंढना शुरू कर दिया है, जो हिंदुस्तान में रहकर पाकिसस्तान की मदद कर रहे थे, ज्यादातर जासूस पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, और अब भारत सिंधू नदी पर बांध बनाने की तैयारी में है, जिस पर मुनीर मिसाइल चलाने की धमकी दे रहा है, लेकिन हिंदी में एक कहावत है घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने... वही हाल मुनीर और उसके मुल्क पाकिस्तान का है.
जनता त्रस्त है, नेता मस्त हैं, और उसके सेना प्रमुख सात समंदर पार जाकर भी भारत के खिलाफ साजिशें रचने की बात कर रहा है, क्योंकि उसे पता है इस बार तो भारत ने सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकाने ही मिटाए हैं, अगली बार भारत पीओके लेने आएगा. उधर पाकिस्तान पल-पल मिटता रहेगा, इधर हिंदुस्तान पग-पग तरक्की करता रहेगा, जो मुनीर के आंखों में चुभने लगा है, इसीलिए वो सुरह फील का जिक्र कर रहा है.
क्या है सुरह फील?
रिपोर्ट के मुताबिक सूरह फ़ील कुरान की एक सूरह है, जिसमें बताया गया है कि खुदा ने कैसे दुश्मन के हाथियों पर पक्षियों से पत्थर बरसवाकर उन्हें भूसे में बदल दिया था. कहा जाता है आसिम मुनीर हाफिज ए कुरान हैं, इससे पहले भी वह भारत के खिलाफ भावनाएं भड़काने के लिए ऐसे ही मजहबी नारों का इस्तेमाल करता रहा है, लेकिन इस बार पाकिस्तान के लोग ही मुनीर को कहने लगे हैं कि भारत से लड़ाई आगे बढ़ाने में कोई भलाई नहीं है, जबकि भारत इस धमकी के लिए पाकिस्तान को गैर जिम्मेदाराना मुल्क घोषित करने की मांग कर रहा है, कई अमेरिकी नेताओं ने भी भारत की मांग का समर्थन किया है. यानि मुनीर ने बड़बोलेपन के चक्कर में गलती कर दी है.