टीचर से नेता बन गए , अवध ओझा

Global Bharat 02 Dec 2024 01:32 PM 1 Mins
टीचर से नेता बन गए , अवध ओझा

दिल्ली: मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और आईएएस कोचिंग देने वाले शिक्षक अवध ओझा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हुए.

अवध ओझा, जो गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं, अपनी शिक्षण शैली और मोटिवेशनल स्पीच के लिए काफी प्रसिद्ध हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें 'ओझा सर' के नाम से जाना जाता है और उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, अवध ओझा दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, उनकी सीट का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. इससे पहले, अवध ओझा ने एक इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की थी और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति का महत्वपूर्ण नेता बताया था.

इससे पहले अवध ओझा लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाने का मन बना चुके थे. उन्होंने प्रयागराज और कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और बीजेपी के नेताओं से मुलाकात भी की थी, हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला था.

अवध ओझा सियासी मामलों पर भी अपनी राय रखते आए हैं. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक विजनरी नेता बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से बेहतर नेता बताया था.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अवध ओझा आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली की सियासत में अपनी किस्मत किस तरह आजमाते हैं.

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News

Description of the author

Recent News