बदायूं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहरखुरानी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 8 ई-रिक्शा बरामद

Global Bharat 24 May 2024 05:59: PM 1 Mins
बदायूं पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहरखुरानी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 8 ई-रिक्शा बरामद

बदायूं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन पुलिस और स्वाट टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने आरोपियों के पास से 8 ई-रिक्शा भी बरामद किए हैं.

जानकारी मिली है कि आरोपी पहले ई-रिक्शा को बुक करता था और रास्ते में चालक को नशीला पदार्थ मिला हुआ कोल्ड ड्रिंक पिलाता था, फिर बेहोश होने पर लूट की वारदात को आंजाम देता था.

बता दें कि बदायूं के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा को बुक कराकर रास्ते में चालक को कोल्ड ड्रिंक इत्यादि में नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी और लूट की घटनाएं हो रही थी, जिसको देखते हुए पुलिस और जिले की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू की थी.

इसे लेकर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ स्वाट टीम को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे. वहीं पुलिस और स्वाट की टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए लूटी गई 8 ई-रिक्शा के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मामले में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया ''एसओजी व सिविल लाइन थाना पुलिस टीम की कार्रवाई में जहरखुरानी गिरोह के 3 शातिर शान मोहम्मद, दीन मोहम्मद व आबिद अली को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी जिले के उझानी कस्बे के रहने वाले हैं.''

सभी को जेल भेज दिया गया है. SSP बदायूं ने बताया कि इस गैंग के द्वारा अन्य पड़ोसी जनपदों में भी अनेक घटनाएं कारित की गई है, जिन्हें, ज्ञात करने का प्रयास किया जा रहा है. 

Recent News