ससुर की घिनौनी हरकतों से तंग बहू ने काटा प्राइवेट पार्ट, बोली- रोज करता था गंदी हरकत

Global Bharat 18 Jul 2026 09:33: PM 1 Mins
ससुर की घिनौनी हरकतों से तंग बहू ने काटा प्राइवेट पार्ट, बोली- रोज करता था गंदी हरकत

मुज्जफरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के बाद घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करता था. उसने पुलिस को बताया कि कई बार विरोध करने और परिवार के लोगों को बताने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया. महिला का कहना है कि लगातार हो रही कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उसने गुस्से में यह कदम उठाया.
घटना के समय घर में दोनों ही मौजूद थे. इसी दौरान महिला ने ब्लेड से हमला कर दिया. घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

 पुलिस ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किसी भी पक्ष के दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने तक नहीं की गई है.

Muzaffarnagar News Budhana Crime News Bahu Ne Sasur Ka Private Part Kata Uttar Pradesh Crime Molestation Allegation Case

Description of the author

Recent News