नेपाल बॉर्डर पर सनसनी! फर्जी आधार कार्ड लेकर भागते हुए पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला, 1 साल से मुंबई में रह रही थी

Amanat Ansari 18 Jul 2026 08:53: PM 1 Mins
नेपाल बॉर्डर पर सनसनी! फर्जी आधार कार्ड लेकर भागते हुए पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला, 1 साल से मुंबई में रह रही थी

बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला उज्बेकिस्तान की नागरिक है और बिना वैध वीजा के करीब एक साल से मुंबई में छिपकर रह रही थी. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था. 16 जुलाई की देर शाम एसएसबी की 47वीं बटालियन के जवानों ने मैत्री पुल (रक्सौल) पर नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध महिला को नेपाल जाने के प्रयास में रोका. पूछताछ में उसकी पहचान बोजोरोवा शकरजोंन के रूप में हुई.

महिला के पास वैध पासपोर्ट तो था (अक्टूबर 2029 तक), लेकिन भारत में रहने का कोई वैध वीजा नहीं मिला. जांच में खुलासा हुआ कि वह अपने एक भारतीय मित्र के साथ मुंबई में पिछले एक साल से अवैध रूप से रह रही थी. नाम बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में भी उसकी मदद की जा रही है, जिसकी जांच चल रही है.

एसएसबी ने महिला को हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि विदेशी नागरिक अधिनियम और पासपोर्ट-वीजा नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज कर ली गई है. महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अब महिला के संपर्कों, भारत भ्रमण के स्थानों और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुटी हुई है. यह पहला मामला नहीं है, जब नेपाल बॉर्डर से विदेशी नागरिक अवैध दस्तावेजों के साथ पकड़े गए हैं. सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर सतर्कता बढ़ाए हुए हैं.

indo nepal boarder bharat nepal boarder uzbekistan lady arrest

Recent News