|
नई दिल्ली: ऑलराउंडर किसी टीम की जान होते हैं, लेकिन क्या 11 प्लेयर ऑलराउंडर खेल सकते हैं? क्या इसका कोई उदाहरण क्रिकेट की हिस्ट्री में है? अगर नहीं तो फिर गौतम गंभीर टीम इंडिया को कहां लेकर जा रहे हैं? अश्विन ने चैंपियन ट्रॉफी से पहल ही रोहित की सेना को अलर्ट कर दिया है! धोनी की टीम में कुल 9 प्लेयर ऐसे होते थे जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों में सक्षम थे. लेकिन वो धोनी का प्रयोग नहीं बल्कि खिलाड़ियों की संयुक्त योग्यता थी. सचिन, सहवाग, रैना, युवराज सिंह, युसुफ पठान, इरफान पठान, रवींद्र जडेजा, अश्विन, ये वो खिलाड़ी थे जो दोनों काम करते थे.
ख़ास तौर से सचिन, सहवाग, रैना, युवराज मुख्य बल्लेबाज़ होने बाद भी गेंदबाज़ी बेहतरीन करते थे. आज की टीम में देखिए... रोहित, विराट, श्रेयश अय्यर, केएल राहुल, जैसे प्रमुख बल्लेबाज़, गेंदबाज़ी बिल्कुलक नहीं करते हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में रोहित से गेंदबाज़ी करवाई थी. इसकी जगह गंभीर, चैंपियन ट्रॉफी के लिए कुल पांच स्पीनर साथ लेकर गए हैं, तो क्या सिर्फ चार बैट्समैन खेलेंगे बाकी पांच स्पीनर? और दो गेंदबाज़? क्यों कहा जा रहा है भारत चैंपनिय ट्रॉफी गंवा सकता है? समझिए!
साल 2013 की चैंपियन ट्रॉफी में अश्विन के साथ अमित मिश्रा और रविंद्र जेडेजा को रखा गया था. उस टीम में रोहित शर्मा नहीं थे, तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान, विनय कुमार, भुवनेश्वर कुमार थे, यानि चार मुख्य तेज़ गेंदबाज़. टीम में संतुलन बनाना धोनी को आता था. आज गौतम गंभीर टीम का संतुलन बनाने के चक्कर में क्या कर रहे हैं, उसप अश्विन ने अपनी राय रखी. अश्विन ने कहा कि पांच स्पीनर ज्यादा नहीं बहुत ज्यादा हैं, एक स्पीनर को कम करके यशस्वी जायसवाल को रखना उचित होता.
सभी को 23 फरवरी को एक बेहद रोमांच मैच होने की उम्मीद कर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया. टीम इंडिया के सारे के सारे मैच दुबई में खेले जा रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. यह वही मैदान है जहां पर भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में मुकाबला खेला गया था.
बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए थे जबकि बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर 152 रन का अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी. जसप्रीत बुमराह जैसा धुरंधर इस मैच में एक विकेट नहीं ले पाया था. पाकिस्तान की टीम ने दुबई में भारत से ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं. उसका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है.
भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल 6 वनडे खेले हैं जिसमें 5 जीता है जबकि 1 मैच टाई रहा है. पाकिस्तान ने दुबई के इस मैदान पर 22 मुकाबला खेला है जिसमें 8 जीता है जबकि 13 में हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच बेनतीजा रहा है. इसके बाद भी गौतम गंभीर की कहानी एक है. टीम रोहित के हिसाब की नहीं, गौतम गंभीर के हिसाब की बनी है, इस बात पर मीटिंग में अजीत आगरकर और गौतम गंभीर में बहस भी हुई थी.