raja raghuvanshi murder: ये रिपोर्ट उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्योतिष विद्या पर यकीन है, कुछ भी सोचने से पहले नए खुलासे को पढ़िए, जिसे लेकर आज भी राजा रघुवंशी के मां-बाप को अफसोस हो रहा है, वो ये मान रहे हैं कि काश हमने ज्योतिष की बात मान ली होती. ज्योतिषाचार्य एनके पांडे ने शादी से हनीमून तक 5 ऐसी बातें बताई थी, जिसे परिवार ने नहीं माना. पहले वो बातें सुनिए, फिर इस दावे पर आते हैं कि इस केस में दूसरी महिला आरोपी कौन हो सकती है, और क्या कुछ आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं.
2 जून को राजा की बॉडी घर पहुंची थी और एक हफ्ते बाद 9 जून को सोनम जिंदा मिलती है, जिसके बाद ज्योतिष के दावे को लेकर सब हैरान हो जाते हैं, चूंकि पांचों दावे इस बात से मेल खाते हैं कि ज्योतिष ने जो कहा था उसमें कुछ तो सच्चाई थी, जो कुंडली के असली जानकार हैं, वो इस बात को बेहद अच्छी तरह समझते हैं कि कुंडली का सही से न मिलना, और अशुभ समय में किए गए कामों का परिणाम क्या होता है, शायद इसीलिए ज्योतिष ने इन्हें मना किया था, जिसे लेकर नवभारत टाइम्स से लेकर आज तक ने अपनी रिपोर्ट में कई दावे किए हैं.
लेकिन पांचवां दावा सबसे हैरान करने वाला है, और हर कोई ये पूछ रहा है कि अगर आरोपी दो महिला है, तो फिर वो दूसरी महिला कौन है, और क्या आरोपियों की संख्या 5 न होकर 15 है, फिर वो बाकी के आरोपी कहां हैं, अगर ज्योतिष के दावे को सच माने तो पुलिस को अभी भी इस केस में गहराई से काम करने की जरूरत है. हालांकि शिलॉन्ग एसपी स्योम विवेक की थ्योरी कहती है
सोनम रघुवंशी पति की हत्या के बाद 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी. इंदौर में वह किराए के कमरे में रुकी थी. उसे एक ड्राइवर ने वाराणसी में ड्रॉप किया था, जहां से वह गाजीपुर पहुंची थी.
यानि वो गाजीपुर कैसे पहुंची इसका राज तो खुल गया पर अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं. हालांकि इसी बीच आरोपी राज कुशवाहा की बहन ने ये कहकर हैरान कर दिया है कि उसने ऐसा नहीं किया है, उधर मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा
हम राजा और सोनम रघुवंशी के परिवारों से माफी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मेघालय और इसके लोगों की छवि को धूमिल किया है। अन्यथा हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।