18 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे PM मोदी, बिहार को देंगे 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात: सम्राट चौधरी

Global Bharat 16 Jul 2025 09:43: PM 1 Mins
18 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे PM मोदी, बिहार को देंगे 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात: सम्राट चौधरी
  • दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे
  • आईआई अपग्रेडेशन ऑफ़ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन की शुरुआत
  • वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी ढांचा बनेगा
  • ऑटोमेटिक सिगनलिंग बिटवीन भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन
  • एनएच-319 का 4एल आरा बाईपास का शिलान्यस करेंगे पीएम 

पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी में बिहार की जनता के लिए 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यस और लोकार्पण करेंगे. वे 53 वीं  बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले  प्रधानमंत्री होंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। मोदी जी के मन में बिहार बसता है और राज्य की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं. प्रधानमंत्री की  यात्राओं से बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास को लगातार ऊर्जा मिली है.

चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही वे आईआई. अपग्रेडेशन ऑफ़ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन ,वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी ढांचे के  निकाल,आईवी. ऑटोमेटिक सिगनलिंग बिटवीन भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन और एनएच-319 (पुराना एनएच-30) का 4एल आरा बाईपास (असनी से बावनपाली) का शिलान्यस करेंगे.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी  NH-319 के परैया (बोधगया) से मोहनिया (कैमूर) खंड को 4 लेन, एनएच 3330 पर सरवन-चकाई के पक्के शोल्डर सहित दो लेन का सुधार, कुल लंबाई 15.972 किमी, कटिहार जिले में एनएच-81 के पक्के कंधे के साथ 2 लेन का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण  अन्य परियोजनाएं का भी उ‌द्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें: राज्यभर के सुपारी किलर का तैयार होगा डाटाबेस, एसटीएफ ने बनाया सुपारी किलर निगरानी सेल

यह भी पढ़ें: गयाजी से बिहार को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी, 1 लाख 9 हजार रोजगार होंगे सृजित 

यह भी पढ़ें: विश्व युवा कौशल दिवस पर अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की अच्छी पहल, छात्रों को दी गई एआई एवं मेटावर्स की जानकारी

Bihar News PM Modi Nitish Kumar Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary Bihar PM Modi tour

Description of the author

Recent News