विश्व युवा कौशल दिवस पर अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की अच्छी पहल, छात्रों को दी गई एआई एवं मेटावर्स की जानकारी

Global Bharat 16 Jul 2025 05:49: PM 1 Mins
विश्व युवा कौशल दिवस पर अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की अच्छी पहल, छात्रों को दी गई एआई एवं मेटावर्स की जानकारी

गोड्डा: विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, गोड्डा के तत्वावधान में सुंदरपहाड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य विषय था – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मेटावर्स, जो आज के डिजिटल युग के सबसे उन्नत और महत्वपूर्ण विषयों में गिने जाते हैं.

विद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इन आधुनिक तकनीकों के मूल सिद्धांतों, उपयोग, और भविष्य की संभावनाओं पर आधारित जानकारी प्राप्त की. छात्राओं ने इसे न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि प्रेरणादायक अनुभव के रूप में भी सराहा.

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, गोड्डा के प्राचार्य श्री राम कोटेश्वर राव तथा उनके सहकर्मी राहुल कुमार, सूरज कुमार, एवं मृणाल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इन सभी ने मिलकर छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने हेतु सराहनीय प्रयास किया.

कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने AI और मेटावर्स जैसे जटिल विषयों को सहजता से समझा और उनमें निहित अवसरों को पहचाना. इस पहल ने छात्राओं में तकनीकी जागरूकता, डिजिटल आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को सशक्त किया.

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का यह प्रयास स्थानीय छात्राओं को भविष्य की तकनीकियों से जोड़ने और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है.

world youth skills day adani skill development center godda adani ai workshop adani metaverse workshop

Description of the author

Recent News