पटना: बिहार के युवा एथलीट सेतु मिश्रा ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया. इस टीम का अहम हिस्सा रहे सेतु मिश्रा की इस उपलब्धि ने बिहार समेत पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है.
बिहार के लाल ने बढ़ाया भारत का मान!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 9, 2026
चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सेतु… pic.twitter.com/y40t5L5GAv
सेतु मिश्रा ने अपनी तेज रफ्तार, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए नया प्रेरणास्रोत भी बन गए. यह जीत भारत की एथलेटिक्स क्षमता को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करती है.
सेतु मिश्रा के इस शानदार प्रदर्शन की पूरे देश में सराहना हो रही है. बिहार के खिलाड़ियों की मेहनत और लगन एक बार फिर साबित हुई है कि सही मंच और समर्थन मिलने पर वे दुनिया के किसी भी कोने में देश का मान बढ़ा सकते हैं.
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और बिहार सरकार के अधिकारी भी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं. सेतु मिश्रा और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा जा रहा है कि यह जीत आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए मजबूत आधार साबित होगी.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
सेतु मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प एवं अदम्य साहस से बिहार समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया है. आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश एवं बिहार भर के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं.