बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस हुआ खत्म? बीजेपी से इन दावेदारों का नाम सबसे आगे, देखिए संभावित मंत्रिमंडल की लिस्ट

Global Bharat 13 Apr 2026 04:07: PM 2 Mins
बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस हुआ खत्म? बीजेपी से इन दावेदारों का नाम सबसे आगे, देखिए संभावित मंत्रिमंडल की लिस्ट

पटना : बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मंगलवार को नए सीएम का ऐलान होगा. भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया है. मंगलवार को दोपहर दो बजे बैठक विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बिहार में संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है. इसके अलावा नित्यानंद राय, रेणु देवी सहित अन्य लोगों का नाम भी चर्चाओं में है. बिहार के पर्यवेक्षक व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं. कार्यकर्ता के नाते जो काम मिला है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा. 14 तारीख को बिहार जाऊंगा. बिहार में इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री चुना जाना है, जिसको लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है. 

नई सरकार को लेकर बिहार में बैठकों का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मिले. संजय झा के आवास पर केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह ने बैठक की. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी शामिल हुए. नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रियों की संभावित नामों को लेकर बातचीत हुआ. जेडीयू के कोटे से कौन मंत्री बनेंगे, इसपर भी चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं. 

ये हो सकते जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री

जदयू के कोटे से 8 मंत्री बनने का अनुमान है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसके साथ ही अशोक चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार लेसी सिंह, मदन साहनी, जमा खां, सुनील कुमार व विजय कुमार का नाम सबसे आगे हैं. 

हम, एलजेपीआर व आरएलएसपी से ये बनेंगे मंत्री

जदयू के अलावा अन्य सहयोगी दल से संतोष कुमार सुमन, संजय कुमार सिंह, संजय पासवान व दीपक प्रकाश मंत्री बन सकते हैं. दीपक प्रकाश वर्तमान में भी बिहार सरकार में मंत्री हैं. अचानक से दीपक प्रकाश का नाम सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गर्म हुई थी. हालांकि, उनके कामों ने सभी को प्रभावित किया है. नई सरकार में दोबारा मंत्री बन सकते हैं.

ये हो सकते हैं बीजेपी कोटे के मंत्री

बीजेपी के कोटे से मुख्यमंत्री के बाद मंत्री की रेस में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय,  रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर का नाम सबसे आगे चल रहा है. 

नाम होगा फाइनल : प्रदेश अध्यक्ष

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक कल पटना पहुंचेंगे. इस दौरान विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा, जो भी कम होंगे कल पूरे कर लिए जाएंगे. कल की बैठक में या तय हो जाएगा कि कौन-कौन से विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है. कुछ भी इधर-उधर नहीं है. 

प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल

बिहार को 15 अप्रैल को नया कम मिलने वाला है. नए सीएम के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. यही वजह है कि कोई भी कोर कसर प्रशासनिक अमला नहीं छोड़ना चाह रही है. शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर पटना के डीएम लोकभवन पहुंचे. 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारी की चर्चा की.

Bihar New CM Samrat Choudhary CM Bihar Politics News BJP JDU Alliance Bihar Government Formation बिहार नया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम बिहार राजनीति खबर बीजेपी जेडीयू गठबंधन बिहार सरकार गठन

Description of the author

Recent News