Jharkhand Assembly Elections: BJP ने की 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, नहीं है एक भी मुस्लिम नाम, देखें पूरी लिस्ट...

Global Bharat 19 Oct 2024 09:00: PM 2 Mins
Jharkhand Assembly Elections: BJP ने की 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, नहीं है एक भी मुस्लिम नाम, देखें पूरी लिस्ट...

Jharkhand Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 66 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने धनवार से राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembram), जामताड़ा से सीता सोरेन (Sita Soren), सरायकेला से झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren), चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, पोटका से मीरा मुंडा को मैदान में उतारा है.

BJP की पहली सूची राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद आई है. BJP ने घोषणा की थी कि पार्टी यहां 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि NDA के उसके सहयोगी आजसू (AJSU) 10 सीटों पर, जेडी(यू) (JDU) दो सीटों पर और एलजेपी (LJP) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने घोषणा की थी है कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

कौन कहां से लड़ेंगे

धनवार से बाबूलाल मरांडी, राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो (एसटी) सीट से लोबिन हेम्ब्रोम, लिटीपाड़ा (एसटी) से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रोम, शिकारीपाड़ा (एसटी) सीट से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका (एसटी) से सुनील सोरेन, जामा (एसटी) से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेन्द्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह चुनाव लड़ेंगे.

सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर (एससी), नारायण दास, पोरेयाहाट से देवेन्द्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया (एससी) सीट से उज्ज्वल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो और जमुआ (एससी) सीट से मंजू देवी चुनाव लड़ेंगी.

गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, बेरमो से रवींद्र पांडे, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनकियारी (एससी) सीट से अमर कुमार बाउरी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला (एसटी) से बाबूलाल सोरेन और पोटका (एसटी) से मीरा मुंडा चुनाव लड़ेंगी.

जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, सरायकेला (एसटी) सीट पर चंपई सोरेन, चाईबासा (एसटी) सीट पर गीता बलमुचू, मझगांव (एसटी) से बड़कुंवर गागराई, जगनाथपुर (एसटी) से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर (एसटी) सीट से शशिभूषण समद, खरसावां (एसटी) सीट पर सोनाराम बोदरा, तोरपा (एसटी) सीट पर कोचे मुंडा, खूंटी (एसटी) सीट पर नीलकंठ सिंह मुंडा चुनाव लड़ंगे.

खिजरी (एसटी) सीट पर राम कुमार पाहन, रांची, सीपी सिंह, हटिया से नवीन जयसवाल, कांके (एससी) से जीतू चरण राम, मांडर (एसटी) से सन्नी टोप्पो, सिसई (एसटी) सीट पर अरुण ओरांव, गुमला (एसटी) सीट पर सुदर्शन भगत, बिशुनपुर (एसटी) सीट पर समीर ओरांव, सिमडेगा (एसटी) सीट पर श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा ( एसटी) सीट पर सुजन जोजो, मनिका (एसटी) सीट पर हरिकृष्ण सिंह चुनाव लड़ेंगे.

वहीं लातेहार (एससी) सीट पर प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डालटनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, बिश्रामपुर से रामचन्द्र चंद्रवंशी, छतरपुर (एससी) पर पुष्पा देवी, भुइयां हुसैनाबाद सीट से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येन्द्र नाथ तिवारी और भवनाथपुर विधानसभा सीट से भानु प्रताप शाही चुनाव लड़ेंगे. राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे.

Jharkhand assembly elections Jharkhand elections Jharkhand election news Jharkhand BJP

Description of the author

Recent News