महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर PM Modi की अध्यक्षता में हुई BJP CEC की बैठक

Global Bharat 17 Oct 2024 12:00: PM 1 Mins
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर PM Modi की अध्यक्षता में हुई BJP CEC की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) को लेकर सीईसी बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे. बैठक में पीएम मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के अलावा अन्य नेता भी शामिल हुए. महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Assembly Election) की रणनीतियों को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक हुई.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में Nayab Saini का शपथ ग्रहण आज, Chandigarh एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल, सैनी ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अराधना

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेता बीजेपी मुख्यालय से रवाना हो गए. चुनाव आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. चुनाव आयोग ने कहा था कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. वहीं महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 22 अक्टूबर है, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, नामांकन की जांच की तिथि 30 अक्टूबर होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है. महाराष्ट्र चुनाव में मुख्य दावेदार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन है, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं.

राज्य में 48 सीटों के लिए हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में विपक्षी एमवीए ने अच्छा प्रदर्शन किया. भाजपा की हिस्सेदारी पांच साल पहले की 23 सीटों से घटकर 9 सीटों पर आ गई. एमवीए ने 30 सीटें हासिल कीं. 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं.

BJP CEC PM Modi PM Narendra Modi PM Modi BJP CEC meeting

Description of the author

Recent News