भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान का ऐलान किया है. इसी बीच आज बीजेपी द्वारा पहली लिस्ट जारी करते ही जम्मू कश्मीर में टिकट बंटवारे को लेकर (Jammu Kashmir BJP ticket distribution) घमासान मच गया है. विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर नाराज नेताओं ने बीजेपी दफ्तर पहुंच कर जमकर नारेबाजी की. बता दें कि पहली लिस्ट जारी करने के बाद बीजेपी ने उसमें सुधार किया और संशोधित लिस्ट फिर से जारी किया.
जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कार्यकर्ताओं से हर समस्या का समाधान मिल बैठकर करने की बात कही. जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे. बता दें कि कल 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir assembly election) को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक भी हुई थी.
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे. बीजेपी ने इस बार जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव खेला है. 2014 के विधानसभा चुनाव में PDP ने 28 सीटें जीती थीं, BJP ने 25 सीटें जीती थीं, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 12 सीटें हासिल की थीं. PDP और BJP ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में गठबंधन कर सरकार बनाई थी.
हालांकि 2018 में, मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद महबूबा मुफ्ती के सत्ता में आने के बाद BJP ने गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया था. भारतीय चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में होने वाले ये पहले विधानसभा चुनाव हैं.