ब्रॉक लेसनर के करीबी दोस्त ने AEW में किया डेब्यू, फैंस सुपर एक्ससाइटेड

Global Bharat 03 Oct 2024 06:12: PM 1 Mins
ब्रॉक लेसनर के करीबी दोस्त ने AEW में किया डेब्यू, फैंस सुपर एक्ससाइटेड

World Wrestling Entertainment (WWE) ने हाल के दिनों में कई सुपरस्टार्स को रिलीज़ किया है, और इनमे से कई सुपरस्टार्स WWE की राइवल कंपनी All Elite Wrestling (AEW) में शामिल हुए है. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. WWE के दिग्गज व्रेस्टलेर्स में से एक शेल्टन बेंजामिन (Shelton Benjamin) ने हाल ही में AEW के "डायनामाइट" एपिसोड में अपना डेब्यू किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि फैंस जितना हैरान हुए हैं उससे ज्यादा फैंस रोमांचित है क्युकी, WWE ने कई सालों से बेंजामिन के टैलेंट का वैसा इस्तेमाल नहीं किया जैसा किया जाना चाहिए था. 

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से उनके AEW में आने की चर्चा थी, और अब यह साफ हो गया है कि वह टोनी खान की प्रमोशन के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे. WWE ने उन्हें पिछले साल 21 सितंबर को रिलीज किया था. उनका WWE के साथ एक लंबा और सफल करियर रहा है.

गौरतलब हो शेल्टन बेंजामिन रेसलिंग जगत में एक मशहूर नाम हैं. उनके पास अनुभव की एक समृद्ध विरासत है. उन्होंने WWE के साथ 2000 से 2010 तक काम किया, और फिर 2017 से 2023 तक भी अपनी प्रतिभा दिखाई. इसके अलावा, उन्होंने NJPW (न्यू जापान प्रो-रेसलिंग) में भी काम किया है. रोचक बात यह है कि WWE के दिग्गज ब्रॉक लेसनर और बेंजामिन असल जिंदगी में करीबी दोस्त हैं. दोनों ने 1990 के दशक के अंत में मिनेसोटा विश्वविद्यालय में रेसलिंग करना शुरू किया था.

हाल ही में, MVP ने भी AEW में डेब्यू किया था. इस हफ्ते उनके और प्रिंस नाना के बीच बैकस्टेज झगड़ा हुआ. इस बीच, शेल्टन बेंजामिन ने अपनी नई लुक के साथ AEW में कदम रखा. फैंस अब उन्हें MVP के साथ काम करते हुए देख पाएंगे. 49 वर्षीया शेल्टन बेंजामिन और MVP ने WWE में भी एक साथ काम किया था. MVP ने 2020 में "द हर्ट बिजनेस" ग्रुप की स्थापना की थी, जिसमें शेल्टन, बॉबी लैश्ले और सेड्रिक अलेक्जेंडर शामिल थे. उस समय इन सभी ने काफी सफलता प्राप्त की थी. अब बॉबी लैश्ले भी WWE से बाहर हैं और AEW में MVP और शेल्टन के साथ जुड़ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शेल्टन का AEW में करियर कैसे विकसित होगा.

shelton benjamin shelton benjamin aew debut shelton benjamin debut aew aew shelton benjamin debut

Recent News