नीट यूजी पेपर लीक (NEET UG paper leak) मामले में सीबीआई (CBI) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नीट पेपर लीक के सरगना और मुख्य साजिशकर्ता संजीव मुखिया (Main Conspirator of NEET Paper leak Sanjeev Mukhiya ) के करीबी को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की रिमांड मिली है. दावा किया जा रहा है कि रिमांड के दौरान आरोपी बहुत बातों का खुलासा कर सकता है. आरोपी की पहचान रॉकी उर्फ राकेश रंजन (Rajesh Ranjan Rocky) के तौर पर हुई है, जिसे गिरोह का सरगना यानी किंगपिन बताया गया है.
यह भी पढ़ें- NEET UG Paper Leak Case: हजारीबाग से एक पत्रकार को किया गया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने रॉकी को पकड़ने के लिए तकनीकी का सहारा लिया. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहले उसके मेल आईईडी को ट्रेस किया, फिर उसी आईईडी की सहायता से सीबीआई की टीम सरगना रॉकी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि नेट पेपर लीक मामले में देशभर में कार्रवाई चल रही है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में लगातार इसपर सुनवाई हो रही है. साथ ही विपक्ष की तरफ से केंद्र सरकार पर दबाव भी बनाया जा रहा है कि वह नीट की विवादित पूरी परीक्षा को ही निरस्त कर दे. वहीं सीबीआई के द्वारा चार जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इनमें बिहार की राजधानी पटना और आस-पास के दो स्थान शामिल है. साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सीबीआई की रेड जारी है.
सीबीआई इस मामले सभी साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि नीट पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में बिहार के संजीव मुखिया (Sanjeev Mukhya) का नाम आया है और रॉकी को संजीव का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और केस से संबंधित सभी इलाकों में छापेमारी कर रही है. दावा किया जा रहा है कि पेपर लीक के तार बिहार सहित कई राज्यों से जुड़े हैं. वहीं बिहार को मुख्य स्थान बताया गया है.