संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Amanat Ansari 20 Jul 2026 11:20: AM 1 Mins
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सोमवार को संसद मार्च के माहौल में सिहर उठी. कोकरोच जंता पार्टी (CJP) के हजारों कार्यकर्ता जंतर मंतर पर जमा हुए और संसद की ओर मार्च निकालने की तैयारी में थे. NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चला यह आंदोलन पुलिस के लाठीचार्ज के साथ शुरू हुआ.

सुरक्षा बलों ने CJP प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया. भारी बारिश और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे. CJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ''भारी बारिश और विशाल सुरक्षा, लेकिन आज कुछ भी कोकरोचों को नहीं रोक सकता!''

दिल्ली पुलिस ने पूरे न्यू दिल्ली जिले में धारा 163 BNSS (पहले 144) लागू कर दी है. संसद, जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. 5,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बल, CAPF बटालियन, वॉटर कैनन और एंटी-रायट वाहन तैयार रखे गए हैं.

सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ समेत 5 दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए. दिल्ली के एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग की जा रही है. लद्दाखी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (जो भूख हड़ताल पर हैं) ने प्रदर्शनकारियों को शुभकामनाएं भेजी हैं.

उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने शांतिपूर्ण मार्च पर जोर देते हुए कहा, ''शिक्षा के मुद्दे पर फोकस रखें, सतर्क रहें और मार्च शांतिपूर्ण हो.'' CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने संविधान की कॉपी की तस्वीर शेयर की और छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से जुड़ने की अपील की.

Cockroach Janta Party Protest Cockroach Janta Party Cockroach protest India

Recent News