पेरिस ओलंपिक में अव्यवस्थाओं का आलम, खिलाड़ी परेशान, महिलाओं की स्थिति बेहद खराब!

Global Bharat 30 Jul 2024 07:10: PM 3 Mins
पेरिस ओलंपिक में अव्यवस्थाओं का आलम, खिलाड़ी परेशान, महिलाओं की स्थिति बेहद खराब!

26 जुलाई 2024 से लेकर 11 अगस्त 2024 तक पेरिस ओलंपिक का आयोजन चल रहा है, जो विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है. खिलाड़ी जी-जान से मेडल जीतने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर, प्रबंधन की खामियां दुनिया के सामने आ गयी है. अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ ने दुनिया के सामने पेरिस ओलंपिक में मिसमैनेजमेंट का बड़ा मुद्दा उजागर किया है. कोको गॉफ ने बताया कैसे महिला एथलीट को मुलभूत सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है. अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमे दुनिया के सामने पेरिस ओलंपिक के आयोजकों का मिसमैनेजमेंट सामने आया है. 

यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में मनु ने जीता दूसरा मेडल, सरबजोत सिंह के साथ मिलकर रचा इतिहास

दरअसल अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक गेम्स विलेज में अपने अपार्टमेंट का वीडियो टूर किया, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के लिए वहां की खराब व्यवस्थाओं को दिखाया. इस वीडियो में गॉफ ने बताया कि कैसे दस लड़कियों के लिए केवल दो बाथरूम हैं. गॉफ ने कहा कि ओलंपिक गेम्स विलेज में ऐसी अव्यवस्था देखकर, उनकी कुछ टेनिस टीम के साथियों ने होटल में रहने का फैसला लिया. हालांकि, गॉफ ने खुद खेलगांव में ही रहने का फैसला किया. अब पांच लड़कियां दो बाथरूम का उपयोग कर रही हैं.

गॉफ के अनुसार, यह कमरा आठ सदस्यों के लिए था, लेकिन इसमें दस लोग रह रहे थे. 20 साल की अमेरिकी टेनिस स्टार ने कहा, हमें अमेरिकी तीरंदाजी टीम से दो गद्दे उधार लेने पड़े. गॉफ ने यह भी बताया कि सभी एक-दूसरे की सुविधा के लिए अपने कमरे साफ रखते हैं. आपको यहां ये बता दें, अमेरिका की पुरुष बास्केटबॉल टीम पहले से ही होटल में ठहरी हुई है. इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद, पेरिस ओलंपिक के आयोजकों पर सवाल उठने लगे हैं. एक ऐसे आयोजन में जहां पूरी दुनिया की नजर होती है, ऐसी अव्यवस्था और खराब प्रबंधन ने सभी को चौंका दिया है. खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था का यह हाल खेल की गरिमा और प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाता है. कोको गॉफ जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के इस वीडियो ने खेल जगत में हलचल मचा दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद, अन्य खिलाड़ियों और टीमों ने भी अपनी असंतुष्टि जताई है.

गॉफ के इस वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि ओलंपिक गेम्स विलेज में प्रबंधन की कमी है. ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों की प्रदर्शन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है. खिलाड़ियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था किसी भी खेल आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. आयोजकों के लिए यह जरूरी है कि वे खिलाड़ियों के लिए एक आरामदायक और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करें, ताकि वे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें. खेल आयोजन के दौरान ऐसी समस्याओं का होना आयोजन समिति की अक्षमता को दर्शाता है. इस घटना के बाद, आयोजकों को तुरंत प्रभाव से इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी समस्याएँ न हो. खिलाड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

पेरिस ओलंपिक गेम्स का आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में यह आवश्यक है कि उन्हें उच्च गुणवत्ता की सुविधाएँ मिलें. कोको गॉफ द्वारा उजागर की गई इस स्थिति ने आयोजन समिति को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उम्मीद की जाती है कि आयोजक इन समस्याओं को जल्दी से जल्दी हल करेंगे और खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे. आयोजन समिति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी खिलाड़ी आरामदायक माहौल में रहें ताकि वे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें और उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन कर सकें. ऐसी घटनाएँ खेल की गरिमा और प्रतिष्ठा पर विपरीत प्रभाव डालती हैं और इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए. इस घटना ने पेरिस ओलंपिक गेम्स के आयोजन के प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. उम्मीद है कि आयोजक इन समस्याओं का समाधान करेंगे और भविष्य में ऐसी समस्याएँ न हों, यह सुनिश्चित करेंगे.

Recent News