क्या CSK के लिए बोझ बन गए धोनी? चेन्नई के कोच का चौंकाने वाला खुलासा!

Abhishek Chaturvedi 31 Mar 2025 07:17: PM 3 Mins
क्या CSK के लिए बोझ बन गए धोनी? चेन्नई के कोच का चौंकाने वाला खुलासा!
  • वो मिस्ट्रीगर्ल कौन, जिसने धोनी के आउट होते ही उठा डाला हाथ, रिएक्शन होने लगा वायरल
  • कभी 8वें, तो कभी 9वें नंबर पर बैटिंग, क्या CSK के लिए बोझ बन गए हैं धोनी, क्या बोले कोच
  • इस बार संन्यास या अगली बार का इंतजार, माही के भविष्य पर क्या कहता है ज्योतिषशास्त्र, जानिए

नई दिल्ली: एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो माही के आउट होते ही दोनों हाथ उठाकर ऊंगलियों को गुस्से में मोड़ती है, ऐसा लगता है जैसे उसे बेहद गुस्सा आ रहा हो, एक लड़की की तो रोती हुई तस्वीर भी वायरल हुई, जिसे देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं धोनी सिर्फ नाम नहीं बल्कि इमोशन है, जबकि कुछ लोग चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार मिली दो हार के बाद धोनी को संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि कई लोग ये बात अब तक नहीं समझ पाए कि धोनी आखिर 8वें और 9वें नंबर पर क्यों उतरने लगे हैं, क्या चेन्नई सुपरकिंग्स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है या फिर धोनी चेन्नई पर बोझ बन गए हैं, ये बात तो हर कोई जानता है कि धोनी ये सारे फैसले खुद लेते हैं, इसीलिए चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो कहा उसे सुनकर माही के फैंस भी निराश हो गए, और भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआं करने लगे, पहले फ्लेमिंग की बात सुनिए, फिर बताते हैं माही के भविष्य पर ज्योतिष क्या कहते हैं.

सीएसके के कोच ने कहा कि एमएस धोनी खुद बैटिंग ऑर्डर का आंकलन करते हैं. उनका शरीर और घुटना पहले जैसा नहीं है. वह ठीक से चल तो रहे हैं, लेकिन उसको ठीक रखना भी जरूरी है. वो पूरे 10 ओवर बैटिंग नहीं कर पाते. इसलिए वह खुद ही इसका ध्यान रखते हैं कि उस मैच में टीम को क्या दे पाते हैं. मैंने पिछले साल भी कहा था कि वह हमारे लिए बेशकीमती हैं. लीडिंग और विकेटकीपिंग के साथ उनका 9-10 ओवर में उतरना ठीक नहीं है.

लेकिन धोनी के बोझ बनने वाली बात तब चर्चा में आई जब आरसीबी के खिलाफ धोनी 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे, तीन चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीता नहीं पाए तो लोग उन्हें सेल्फिश करार देने लगे, इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो माही 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे लेकिन ये मैच भी सीएसके जीत नहीं पाई, जिसके बाद कई लोग ये कहने लगे कि माही को अब तो संन्यास ले लेना चाहिए, वो टीम पर बोझ बनते जा रहे हैं, लेकिन सीएसके के कोच ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है, पर सूत्र बताते हैं माही इस बार संन्यास ले सकते हैं, उनके सितारे ये साफ इशारा कर रहे हैं कि अगर धोनी संन्यास भी ले लेते हैं तो क्रिकेट से दूर नहीं रहेंगे, चेन्नई सुपरकिंग्स में वो कोच की भूमिका भी निभा सकते हैं. उनकी कुंडली में केन्द्र में बृहस्पति विराजमान हैं, जो काफी कम कुंडलियों में देखने को मिलता है.

यही वजह है कि माही ने क्रिकेट के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता हासिल की, बीते दिनों उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी में भी निवेश किया है, उससे पहले आम्रपाली ग्रुप से भी धोनी का नाम जुड़ा था, कड़कनाथ मुर्गा से लेकर तमाम तरह के बिजनेस माही करते हैं, फिल्म में उनकी रुचि बीते कुछ सालों में बढ़ी है, इसलिए हो सकता है आने वाले दिनों में आपको किसी शॉर्ट फिल्म में भी नजर आएं, चूंकि धोनी का अगला स्टेप क्या होगा, ये मैच के दौरान भी कोई नहीं समझ पाता, इसीलिए धोनी जिंदगी में क्या करेंगे, ये कहना बेहद मुश्किल है, पर उन्होंने इतना जरूर कहा है कि जो भी चेन्नई सुपरकिंग्स के हित में होगा, वही फैसला लेंगे, ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या धोनी के संन्यास लेने के बाद आप सीएसके को सपोर्ट करना छोड़ देंगे. या जारी रखेंगे साथ ही ये भी बताएं कि धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं.

mahendra singh dhoni ms dhoni chennai super kings dhoni

Recent News