केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार के आठ नेताओं को मंत्री बनाया गया है. जानकारी मिली है कि एलजेपी (रामविलास) से चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है. बता दें कि चिराग पासवान के पिता भी देहांत के समय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ही थे.
वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं निभाऊंगा और मुझे एक ऐसे विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जिसका मैंने अपने विज़न दस्तावेज में भी उल्लेख किया था... हमारा कृषि प्रधान देश है ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि किसान जो उत्पादन करते हैं उसका प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग बढ़िया हो.
वहीं गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री बनाया गया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में सांसद जीतन राम मांझी को बी कैबीनेट मंत्री बनाया गया है. जीतन राम मंझी को एमएसएमई (Minister of Micro, Small and Medium Enterprises) मंत्री बनाया गया है.
वहीं JDU के ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन मंत्रालय दिया गया है. इसी के साथ राम नाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है.