नई दिल्ली : तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने 45 दिन में 5 ऐसे काम किए, जिसकी तस्वीरों ने जनता का दिल जीत लिया. पहली तस्वीर है तमिलनाडु विधानसभा के अंदर की, जहां वो ऐसा सिग्नेचर स्टाइल दिखाते हैं कि उनके पुराने फिल्म के क्लिप यूट्यूब पर ढूंढे जाने लगते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं समझ पाते, पर हम आपको इसका मतलब बताते हैं, लेकिन पहले चार और तस्वीरें देख लीजिए. दूसरी तस्वीर है उन महिला पुलिसकर्मियों की, जिनके लिए विजय ड्राइवर तक बन जाते हैं.
मौका था महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ के उद्घाटन का, इस दौरान स्पेशल वर्दी और स्पेशल प्रतीक चिन्ह में महिलाएं उन्हें सैल्यूट करती हैं, फिर उनके लिए विजय गाड़ी चलाते दिखते हैं. जबकि तीसरी तस्वीर है उस बस कंडक्टर की, जिसके बगल में विजय बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं. मौका था 300 नई सरकारी बसों के उद्घाटन का, जहां वो खुद बस में बैठकर सफर करते हैं, वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने की कोशिश करते हैं, और बस कंडक्टर से जो कहते हैं, वो वायरल हो जाता है.
तमिल भाषा में वो कंडक्टर से कहते हैं सीएम विजय कि मुझे टिकट दो. बस कंडक्टर ने कहा सर आप मुख्यमंत्री हैं. सीएम विजय ने कहा क्या मुख्यमंत्री टिकट नहीं ले सकता, जिसे सुनते ही बस कंडक्टर समझ जाता है सिनेमा से सियासत में आए साहब मानने वाले नहीं, फिर वो बस कंडक्टर को समझाते भी हैं. जिसकी खूब तारीफ हो रही है, लेकिन इसके अलावा उनकी तीन और तस्वीरें चर्चा में हैं.
ये तस्वीर है नियुक्ति पत्र बांटे जाने वाले प्रोग्राम की, जहां सीएम विजय को जैसे ही पता चलता है एक गर्भवती महिला मंच पर नहीं चढ़ सकती तो विजय मंच से उतरकर उनकी कुर्सी पर जाकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हैं, जो अमूमन नेता नहीं करते. ये हैं एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी, जो सेल्फी की रिक्वेस्ट करती हैं, तो सीएम विजय तुरंत मान जाते हैं, और ये सेल्फी तेजी से वायरल होने लगती है.
इसके अलावा सचिवालय में लंच करती उनकी तस्वीर भी बेहद चर्चा में रही, हालांकि कई लोगों ने एआई के जरिए उनकी इमेज के साथ तृषा कृष्णन जैसी फेस दिखाने की कोशिश की, लेकिन वो तस्वीरें सही नहीं बताई गई. पर इन पांच तस्वीरों ने ये बता दिया कि सीएम बनने के बाद भी विजय के अंदर कोई गुरुर नहीं आया. हालांकि भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की नींद इन्होंने जरूर उड़ा रखी है.
पहली- तमिलनाडु सरकार की भूमिका अब मामा वाली होगी, जो भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेगा, उसे एक ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी. दूसरी- किसी भी ऑफिस में रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी तो तुरंत एक्शन होगा, कई जगहों पर एक्शन लेकर नजीर पेश की है.
तीसरी- महिलाओं की सुरक्षा में कोई बाधा बना, तो उसका इलाज योगी मॉडल से नहीं, बल्कि हीरो विजय के मॉडल से होगा. चौथी- 200 यूनिट तक फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता देने की प्रक्रिया और चुनावी वादों को पूरा करने पर काम शुरू कर दिया है.
जो ये बता रहा है कि विजय ने एक्शन मोड ऑन कर दिया है, अब तक जिन लोगों ने तमिलनाडु को लूटा है, उनपर एक्शन और आम जनता को राहत देने का फैसला विजय बड़े ही ताबड़तोड़ अंदाज में ले रहे हैं, पर इनकी सरकार वैसाखी के सहारे यानि दूसरी पार्टियों के गठबंधन से चल रही है, इसलिए ये भी कहा जा रहा है कि विजय ने अंदाज नहीं बदला तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं...क्योंकि जनता ने इन्हें पूर्ण बहुमत नहीं दिया है.