चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय (थलापति विजय) ने सत्ता संभालते ही सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा.
सरकार ने कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है. महिलाओं को भी राहतCM विजय ने यह भी निर्देश दिया है कि कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई योजना के तहत महिलाओं को मई महीने की ₹1,000 की किस्त जल्द ही उनके बैंक खातों में डाल दी जाए.यह फैसला मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों अंदर लिया गया है, जिसे कर्मचारियों और शिक्षक समुदाय में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.