योगी की बंगाल में बुलडोजर वाली एंट्री, बोले यूपी में माफिया जहन्नुम गए, बंगाल में भी जाएंगे

Abhishek Chaturvedi 13 Apr 2026 01:15: PM 2 Mins
योगी की बंगाल में बुलडोजर वाली एंट्री, बोले यूपी में माफिया जहन्नुम गए, बंगाल में भी जाएंगे

CM Yogi Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में योगी की एंट्री से बीजेपी क्या माहौल पलट पाएगी, क्या योगी के बुलडोजर का कमाल बंगाल में दिखने वाला है, इसका जवाब योगी की पहले दिन की रैली से ही मिल गया, जिसे समझने के लिए योगी के तीन बयान और कुछ तस्वीरें देखनी होंगी. आम जनता की तरह ही बंगाल बीजेपी के नेताओं में भी योगी का क्रेज है, और वो योगी की रैली ज्यादा से ज्यादा करवाना चाहते हैं...और इसकी बानगी आप इस तस्वीर में देखिए कि कैसे बंगाल में योगी को अलग सम्मान मिला, फिर उनके वो बयान सुनवाते हैं कि किन 6 जिलों से हिंदुओं को भगाने की साजिश रची जा रही है...

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के कांथी विधानसभा क्षेत्र की, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ जब रैली को संबोधित करने पहुंचते हैं, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी योगी को पटका पहनाते हैं, फिर दंडवत प्रणाम करते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं, योगी उन्हें उठाते हैं, और फिर ये संदेश देते हैं कि इस बार बंगाल से टीएमसी की विदाई तय है..योगी साफ कहते हैं, यहां की हालत ये है कि है कि कई इलाकों में आप दुर्गा पूजा नहीं कर सकते, कर्फ्यू लग जाता है, टीएमसी सरकार घुसपैठियों को घुसाकर आपकी डेमोग्राफी को बदलने का काम कर रही है, जिसे रोकना होगा, 6 जिलों को हिंदू विहीन करने का षडयंत्र रचा जा रहा है.

योगी ने जिन जिलों का नाम लिया, उसमें मुर्शिदाबाद का नाम सबसे टॉप पर है, यहीं पर बाबरी मस्जिद भी बन रही है, जिसे लेकर बीते दिनों एक वीडियो सामने आया कि हुमांयूं कबीर और बीजेपी के बीच 1000 करोड़ की डील हुई है, पर ये सवाल जैसे ही गृहमंत्री अमित शाह से पूछा गया उन्होंने साफ कहा बीजेपी और समय तक बंगाल में विपक्ष में रह लेगी लेकिन बाबरी नहीं बनवाएगी.

यानि एक लाइन में बीजेपी के हाईकमान ने टीएमसी के आरोपों को नकार दिया..और योगी आदित्यनाथ ने तो पहली बार ममता बनर्जी की मां-माटी और मानुष नारे की भी पोल खोलकर रख दी..योगी आदित्यनाथ ने पहले ही दिन कुल तीन विधानसभा क्षेत्रों, सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी को संबोधित किया, तीन रैलियां की, जिसमें ये साफ कर दिया कि बंगाल में बंगाली ही बोली जाएगी, ये कठमुल्लापन की संस्कृति यहां नहीं चलने दी जाएगी...

योगी के इस आक्रमक अंदाज से ममता बनर्जी लगता है इस कदर घबरा गई हैं कि वो अब बंगाल के लोगों के बीच ये भ्रम फैलाने लगी हैं कि बीजेपी सत्ता में आई तो बुलडोजर चलाएगी, जेल में डाल देगी, और सबकुछ छीन लेगी. अब तय बंगाल की जनता को करना है कि 4 मई को किसे बंगाल की सत्ता सौंपती है...

Suvendu Adhikari CM Yogi Bengal elections CM Yogi rally

Recent News