सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल और प्रियंका मौजूद

Amanat Ansari 24 Mar 2026 11:40: PM 1 Mins
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल और प्रियंका मौजूद

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वे अस्वस्थ महसूस कर रही थीं. उनके दोनों बच्चे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में मौजूद रहे. राहुल बाद में अस्पताल से चले गए. सोनिया गांधी के इस बार अस्पताल में भर्ती होने का सही कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका.

बताया गया कि राज्‍यसभा सांसद सोनिया गांधी को इस साल जनवरी में भी इसी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था. उस समय डॉक्टरों ने पाया था कि ठंडे मौसम और दिल्ली की वायु प्रदूषण के कारण उनकी ब्रॉन्कियल अस्थमा की स्थिति हल्की बढ़ गई थी.

Sonia gandhi hospitalised Sonia Gandhi admitted Sonia Gandhi Rahul Gandhi

Recent News