datia election result 2026 : दतिया में कांग्रेस की धमाकेदार बढ़त! चौथे राउंड के बाद घनश्याम सिंह 750 वोट से आगे, आजाद समाज पार्टी ने बिगाड़ रही खेल

Global Bharat 03 Aug 2026 11:50: AM 1 Mins
datia election result 2026  : दतिया में कांग्रेस की धमाकेदार बढ़त! चौथे राउंड के बाद घनश्याम सिंह 750 वोट से आगे, आजाद समाज पार्टी ने बिगाड़ रही खेल

datia election result : मध्य प्रदेश की बहुचर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 4,808 वोटों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं. भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 4,058 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव 2,025 वोट लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. इस तरह चौथे राउंड के बाद घनश्याम सिंह को भाजपा उम्मीदवार पर 750 वोटों की बढ़त हासिल है.

दतिया उपचुनाव इस बार पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना हुआ है. भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बजाय आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है. चुनाव प्रचार के दौरान टिकट वितरण, दलों के भीतर नाराज़गी और आरोप-प्रत्यारोप ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया था.

हालांकि अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं और अंतिम नतीजे आना शेष हैं. ऐसे में यह बढ़त निर्णायक नहीं मानी जा सकती, लेकिन शुरुआती रुझानों ने कांग्रेस खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, जबकि भाजपा अगले राउंड में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया का परिणाम केवल एक विधानसभा सीट का फैसला नहीं करेगा, बल्कि यह प्रदेश की सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश भी देगा. अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां मुकाबला और भी रोमांचक होने की संभावना है.

Datia Bypoll Result 2026 Ghanshyam Singh Datia Ashutosh Tiwari BJP Datia Election Round 4 Madhya Pradesh Bypoll Results

Description of the author

Recent News