प्यारी सी फोटो शेयर कर दीपिका-रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की

Amanat Ansari 19 Apr 2026 11:29: AM 1 Mins
प्यारी सी फोटो शेयर कर दीपिका-रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की

Entertainment News: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है. उन्होंने घोषणा की है कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. रविवार को इस कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की. पोस्ट में उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुई हैं, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है.

कैप्शन में कपल ने बहुत सिंपल रखा और सिर्फ नजर लगने वाले इमोजी लगाए हैं. इस पोस्ट पर फैंस और शुभचिंतकों की तरफ से ढेर सारी बधाइयां आ रही हैं. गौरतलब है कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी. एक संयुक्त पोस्ट में उन्होंने लिखा था - "Welcome baby girl. 8-9-2024. Deepika & Ranveer"

इसके लगभग दो महीने बाद नवंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा. दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा उन्होंने फरवरी 2024 में की थी. दीपिका और रणवीर कई सालों से रिलेशनशिप में थे और साल 2018 में इटली में शादी की थी.

Deepika Padukone Ranveer Singh second pregnancy baby news Bollywood couple