आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, नीलामी के बाद उनकी टीम को उतना ध्यान नहीं मिल रहा जितना बाकी टीमों को मिल रहा है, जैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, और मुंबई इंडियंस को. फिर भी, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी क्रिकेटिंग क्षमता से दर्शकों को प्रभावित किया है.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI में कुछ नए और रोमांचक चेहरे होंगे. ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. उनके साथ KL राहुल ओपनिंग करेंगे, जो टीम के कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे अभिषेक पोरेल.
चौथे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक होंगे, जबकि पांचवे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ट्रेसटन स्टब्स को बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. इसके बाद, छठे नंबर पर आशुतोष शर्मा और सातवें नंबर पर अक्षर पटेल टीम का हिस्सा होंगे.
गेंदबाजी विभाग में, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार को जगह मिल सकती है. इसके अलावा, अक्षर पटेल को एक अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यदि जरूरत पड़ी, तो मोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.