दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को किया गिरफ्तार

Global Bharat 26 May 2024 06:40: PM 1 Mins
दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक नवीन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अस्पताल में आग लगने की घटना का पता लगाने के  लिए फॉरेंसिक टीम और डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें कि न्यू बोर्न बेबी केयर में बीते दिन 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया था और अब कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक, 12 बच्चों को बचाया गया जबकि 5 अन्य बच्चे भर्ती हैं. जिसमें से एक को वेटिंलेटर पर रखा गया था.  विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 1 की आग लगने की घटना से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी.

इसे लेकर दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि कल रात तकरीबन 11 बजकर 32 मीनट पर हमे एक कॉल मिली थी कि एक बैबी केयर सेंटर में आग लग गई है. अस्पताल होने के कारण हम लोगों ने काफी कोशिश की. जिसमें 12 बच्चों को उसमें से बाहर निकाला भी गया.

चूंकि वहां पर बहुत ही छोटे बच्चे थे, जो बाद में पता चला कि उसमें से 6 की डेथ हो गई जो काफी दुखदाई घटना है. वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है. आग कैसे लगी, क्यों लगी, क्या कमियां थीं, अथॉरिटी क्या कुछ नक्शे के खिलाफ कुछ बनाया हुआ था, या फिर किस कमी के कारण आग लगी इसकी कठोरतम से जांच होनी चाहए.

Recent News