बॉलीवुड के तीन ''भाईजान'' सलमान, शाहरुख और आमिर खान, नहीं लेते फिल्म की फीस, जानें सच्चाई

Deepa Bisht 10 Jan 2025 04:05: PM 2 Mins
बॉलीवुड के तीन ''भाईजान'' सलमान, शाहरुख और आमिर खान, नहीं लेते फिल्म की फीस, जानें सच्चाई

Entertainment News: बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स, Salman khan, Shah Rukh Khan और Aamir Khan, जिन्हें 'खान तिकड़ी' के नाम से भी जाना जाता है, हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया और फिल्म उद्योग में यह चर्चा गर्म हो रही है कि क्या ये तीन सुपरस्टार्स फिल्म की फीस नहीं लेते हैं और इसके बजाय अन्य तरीकों से फिल्म में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. इस विषय पर चर्चा करते हुए इन सितारों के करीबियों ने इस अफवाह की सच्चाई से पर्दा उठाया.

क्या दावा किया जा रहा है?

कई रिपोर्ट्स और अफवाहें यह दावा करती हैं कि Salman khan, Shah Rukh Khan और Aamir Khan फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कोई पारंपरिक फीस नहीं लेते हैं. इसके बजाय, वे फिल्म के मुनाफे का हिस्सा या प्रॉफिट शेयरिंग के आधार पर काम करते हैं. इस तरह की जानकारी का खुलासा तब हुआ जब इन सितारों ने कुछ बड़ी फिल्मों में अपनी भूमिका के बाद मुनाफे के हिस्से की मांग की थी.

Salman khan, Shah Rukh Khan और Aamir Khan ने कई बार यह स्वीकार किया है कि वे फिल्म निर्माता के साथ मिलकर काम करते हैं और फिल्म के परिणाम के आधार पर अपनी आय तय करते हैं. इस मॉडल में, फिल्म की सफलता के साथ उनका हिस्सा बढ़ता है, जबकि असफलता के मामले में उनका नुकसान भी हो सकता है. यह एक तरह से जोखिम लेने वाला मॉडल है, जिसमें सुपरस्टार्स के पास प्रोडक्शन हाउस के साथ साझेदारी का एक अलग तरीका होता है. हाल में फिल्म निर्माता और एक्ट अनुराग कश्यप ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में तीन ही ऐसे नाम हैं, जो फीस नहीं लेते हैं.

उन्होंने ने भी सलमान, शाहरुख और आमिर का ही नाम लिया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि Salman khan ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'Sultan' जैसी हिट फिल्मों में प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को अपनाया था. उनका मानना है कि अगर फिल्म हिट होती है, तो इसका फायदा सभी को होता है और यही कारण है कि उन्होंने पारंपरिक फीस लेने के बजाय फिल्म के मुनाफे का हिस्सा लिया.

Aamir और Shah Rukh की रणनीति

Aamir Khan ने अपनी फिल्म 'दंगल' के लिए भी इस प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को अपनाया था. वह हमेशा अपनी फिल्मों के पीछे की कहानी और उनके प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करते हैं. वहीं, ShahRukh Khan भी कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे पारंपरिक फीस के बजाय फिल्म के मुनाफे से अपना हिस्सा प्राप्त करते हैं. यह मॉडल एक प्रोड्यूशर के लिए अच्छा भी है, क्योंकि इससे फिल्म की लागत कम हो जाती है.

खान तिकड़ी ने शुरू किया था यह ट्रेंड

Salman khan, ShahRukh Khan और Aamir Khan का यह तरीका बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है, जो यह साबित करता है कि ये सुपरस्टार्स केवल अभिनय के साथ-साथ फिल्म के सफलता के भागीदार भी होते हैं. हालांकि, यह मॉडल जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इन सितारों का मानना है कि इस तरह से वे अपनी कला और फिल्म उद्योग के विकास में अधिक योगदान दे सकते हैं.

salman khan shahrukh khan aamir khan shahrukh khan vs salman khan

Recent News