आपने अजब-गजब प्यार की कहानी तो सुनी होगी, लेकिन मामला इस बार बिल्कुल अलग है. दरअसल एक बहू को पति को छोड़कर सास से ही प्यार हो गया और मां के समान सास को अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर संबंध बनाने का दबाव डालने लगी. मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो सभी हतप्रभ रह गए. सास अपनी बहू की शिकायत लेकर बुलंदशहर पुलिस ऑफिस जा पहुंची.
वहीं जब यह मामला पुलिस में गया तो पुलिस अधिकारी भी सुनकर हैरान रह गए. सास ने बुलंदशहर पुलिस को बताया कि बीते कुछ सालों से वह दिल्ली में रह रही है. 2 साल पहले ही उसने अपने इकलौते बेटे की शादी बुलंदशहर के गांव निवासी एक युवती से की थी. उसकी बहू शादी के बाद से ही अपने पति से दूरियां बनाने लगी, यहां तक कि उससे शारीरिक संबंध बनाने से भी मना करती थी.
सास ने बताया कि बहू ने उससे कहा कि मैं पति से नहीं आपसे प्यार करती हूं और आपके साथ रहना चाहती हूं और संबंध भी आपसे ही बनाना चाहती हूं. यह बात सुनकर सास के होश उड़ गए, उसने बहू को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बहू ने एक न मानी, जिसके बाद सास ने आजिज होकर इसकी शिकायत पुलिस से की.
आत्महत्या की दी थी धमकी
सास ने बताया कि बहू ने धमकी दी है कि यदि उसने बात नहीं मानी तो वह आत्महत्या कर लेगी. घर में क्लेश करेगी और अपने पति को रेप केस में फंसा देगी. वहीं बहू के मायके वालों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमने शादी कर दी है अब आप जानो, आपका काम जाने. वहीं पुलिस ने सास की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.