नई दिल्ली: सिनेमा हॉल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते एक मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वे नंगे पैर बैठे नजर आ रहे हैं. संत नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस भक्तिपूर्ण फिल्म को देखते हुए उनका यह अंदाज लोगों को भावुक कर रहा है.
You watched or not ? pic.twitter.com/m99ePJffK2
— Bhagavad Gita ???? (@Geetashloks) September 2, 2026
वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहने युवक पूरी तन्मयता से फिल्म देख रहे हैं. उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि कोई उनका वीडियो बना रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “बिना राजनीति वाला भारत.” दूसरे ने कहा कि दशकों से चल रहे राजनीतिक ध्रुवीकरण ने उनके मन को प्रभावित नहीं किया.
नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी चर्चा में है. हाल ही में मिराज सिनेमा ने सीट नंबर 9 बाबा के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया है. उनका मानना है कि बाबा अपने भक्तों के साथ फिल्म देखेंगे.
1.8 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी इस फिल्म ने 28वें दिन तक 62 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमाई कर ली है. वर्ड ऑफ माउथ के कारण यह लंबे समय तक सिनेमाघरों में चल रही है. नीम करौली बाबा हनुमान के परम भक्त थे. उनकी शिक्षा “सब से प्रेम करो, सबकी सेवा करो, सबको भोजन कराओ” पर आधारित थी. इस वायरल वीडियो ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है.