30 घंटे डिजिटिल अरेस्ट, 3 लाख की ठगी, इंजीनियरिंग की तेजतर्रार छात्रा कैसे हुई ठगी का शिकार, ऐसा फ्रॉड पहले नहीं सुना होगा!

Amanat Ansari 20 Feb 2025 04:39: PM 2 Mins
30 घंटे डिजिटिल अरेस्ट, 3 लाख की ठगी, इंजीनियरिंग की तेजतर्रार छात्रा कैसे हुई ठगी का शिकार, ऐसा फ्रॉड पहले नहीं सुना होगा!

खंडवा: साइबर ठगी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार लगातार जागरूकता फैला रही है, लेकिन इस प्रकार के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसे मामलों में जहां लोगों के साथ हजारों, लाखों रुपए की ठगी हो रही है, बल्कि कई लोग डर के कारण खतरनाक कदम भी उठा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से आया है, जहां साइबर ठगों ने इंजीनियरिंग की एक छात्रा को डिजिटल अरेस्ट कर 312000 रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दे दिया और इंजीनियरिंग की तेजतर्रार छात्रा भी समझ नहीं पाई कि उसके साथ क्या हो रहा है.

वर्क फ्रॉम होम के दौरान छात्रा से ठगी

जानकारी मिली है कि इंजीनियरिंक छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम काम भी कर रही हैं. इसी बीच छात्रा काम ही कर रही थी कि साइबर ठगों ने उसे स्काइप पर वीडियो कॉल किया. छात्रा ने जब फोन उठाया तो उसे डिजिटल अरेस्ट करने की जानकारी दी गई. ठगों ने पहले छात्रा से दर घर के दरवाजे और खिड़किया बंद करवाए फिर 31 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट की बात कर उसके दो बैंक अकाउंट से 312000 रुपए निकाल लिए.

माता-पिता को अरेस्ट करने की धमकी

साइबर ठगों ने छात्रा को धमकी दी कि वह जांच में सहयोग नहीं करती है तो उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि ठगों की बात पर इसलिए विश्वास हो गया क्यों कि छात्रा को पहले उसका नाम और उसके पूरे दस्तावेज की जानकारी दी गई है. ठगों ने बताया कि उसके (छात्रा) के नाम दूसरे देश में ड्रग्स तस्करी की जा रही है. इसलिए जांच के लिए उसे डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है.

मानसिक रूप से टॉर्चर भी किया गया

इतना ही नहीं छात्रा के साथ ना सिर्फ ठगी की गई, बल्कि उसका मानसिक टॉर्चर भी किया गया. छात्रा को स्काइप पर वीडियो कॉल किया गया था, जिसमें ठगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी. इसलिए उसे विश्वास हो गया कि जो भी बोल रहा है सही बोल रहा है. डरी सहमी छात्रा ने लगातार 31 घंटे एक ही कमरे में बिताए और ठगों ने जो भी इंफॉर्मेशन मांगा देती गईं.

फोन काटने से पहले किया बड़ा खुलासा

वहीं फोन कट करने से पहले ठगों ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर छात्रा के होश फाख्ता हो गए. ठगी करने के बाद फोन कट करने से पहले ठगों ने बताया कि नकली पुलिस बनकर उसके साथ ठगी की गई है और तुम्हें जो कुछ करना है कर लो. इतना सुनते ही छात्रा के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया. शिकायत मिलने के बाद खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.  

Madhya Pradesh MP Cyber fraud Digital arrest

Recent News