एक और सिंगर का हुआ निधन, महज 37 साल में दुनिया को कहा अलविदा, यह रहा कारण...

Amanat Ansari 22 Nov 2025 09:42: PM 1 Mins
एक और सिंगर का हुआ निधन, महज 37 साल में दुनिया को कहा अलविदा, यह रहा कारण...

नई दिल्ली: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरी खबर आई है. मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू (उम्र 37 साल) का शुक्रवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, हरमन रात करीब 12 बजे किसी गाने की शूटिंग खत्म करके अपनी गाड़ी से गांव ख्याला कलीं लौट रहे थे. रास्ते में उनकी कार का एक तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरमन को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हरमन सिद्धू को असली पहचान गाना “पेपर या प्यार” से मिली थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रातोंरात उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया.

इसके अलावा मिस पूजा के साथ उनके कई सुपरहिट गाने जैसे “लव मैरिज”, “थकेवन जट्टन दा”, “पई गया प्यार”, “खुलियां खिड़कियां” आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं. उनकी सादगी और आवाज़ का जादू ऐसा था कि पंजाबी संगीत में उनकी एक अलग पहचान थी. उनके जाने की खबर से पूरा पंजाबी म्यूजिक जगत स्तब्ध है.

कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और दुख जताया है. फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और गाने शेयर कर रहे हैं, हर कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि हरमन अब हमारे बीच नहीं रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे.

Harman Sidhu death Singer accident Road accident

Recent News