Jammu and Kashmir Assembly Elections: भारत-पाक के बीच कूटनीतिक पहल पर फारूक अब्दुल्ला ने अब ये कहा...

Global Bharat 27 Aug 2024 04:06: PM 2 Mins
Jammu and Kashmir Assembly Elections: भारत-पाक के बीच कूटनीतिक पहल पर फारूक अब्दुल्ला ने अब ये कहा...

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विधानसभा में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-NC गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनावों में सफलता मिलेगी और हम सरकार बनाएंगे. इसी बीच जब उनसे क्या पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए नेशननल कॉन्फ्रेंस केंद्र पर दबाव डालेगी, तो उन्होंने ने जवाब दिया कि सब घोषणापत्र में है. यानी घोषणा पत्र में सबकुछ लिखा गया है. अब्दुल्ला ने कहा कि इस बार लोग बहुत अच्छे मूड में हैं. NC और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा और हम सफलता हासिल करेंगे.

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Assembly Election: अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल, 370 को लेकर ये कहा...

वहीं पीडीपी ने भी घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें  अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने, भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक पहल को आगे बढ़ाने व घाटी में कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करने का वादा किया है. जेकेपीसीसी (जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि यह एकता सिर्फ संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में नहीं है, बल्कि लोगों की पीड़ा को कम करने के साझा मकसद और इरादे के बारे में है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए तारिक ने कहा कि यह स्पष्ट है कि BJP इस एकता से कितनी परेशान हैं.

यह भी पढ़ें- J&K Assembly Elections: फारूक अब्दुल्ला की पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर  CM योगी आदित्यनाथ ने खड़े किए कई सवाल

इससे पहले NC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर उनका लक्ष्य BJP के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करना है. उन्होंने कहा कि आज पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. हमने अपना घोषणापत्र और रोडमैप दे दिया है और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर समझौता करने का फैसला किया है. उमर ने कहा कि हमारा लक्ष्य BJP के खिलाफ एक समेकित मोर्चे की तरह लड़ना है.

एनसी के उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें खेद है कि सीट-बंटवारे में कुछ ऐसे लोग छूट गए जो इन चुनावों में चुनाव लड़ना चाहते थे. बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच हुए सीट बंटवारा हो गया है. समझौते के अनुसार NC (एनसी) 90 में से 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दोनों पार्टियों के बीच 5 सीटों पर "दोस्ताना मुकाबला" भी होगा.

दोनों पार्टियों ने एक-एक सीट CPI (M) और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है. NC ने अपने 18 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की, जबकि कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की. जम्मू-कश्मीर में सभी 90 सीटों पर मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जेएंडके में 88.06 लाख मतदाता हैं.

Recent News