Nitin Gadkari toll pass: गडकरी को लोग अब टोल मंत्री के नाम से नहीं करेंगे ट्रोल, नई योजना से ऐतिहासिक बदलाव!

Abhishek Chaturvedi 18 Jun 2025 02:02: PM 2 Mins
Nitin Gadkari toll pass: गडकरी को लोग अब टोल मंत्री के नाम से नहीं करेंगे ट्रोल, नई योजना से ऐतिहासिक बदलाव!
  • हाइवे पर फर्राटा भरने वाले, बार-बार टोल देकर परेशान होने वाले सावधान! बदल गया टोल टैक्स का नियम!
  • गडकरी लेकर आए 3 हजार का बड़ा प्लान, टोलमंत्री कहकर अब गडकरी को कोई नहीं करेगा ट्रोल, नया नियम आया!

Nitin Gadkari toll pass: हाइवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते वक्त बार-बार टोल देने से अगर परेशान हैं, टोल प्लाजा पर गाड़ियां जाम में फंस रही है, तो उससे मुक्ति लाने का गडकरी एक खास प्लान लेकर आए हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एबीपी को दिए इंटरव्यू में बकायदा इसका ऐलान भी किया था. जब उनसे पूछा गया कि आपको सड़क परिवहन मंत्री कम और टोल मंत्री कहकर ज्यादा ट्रोल किया जाता है, तो गडकरी ने कहा था अगले कुछ दिन में ऐसा नियम लाऊंगा कि लोग टोल मंत्री कहकर ट्रोल करना बंद कर देंगे, और अब गडकरी ने उस प्लान की जानकारी ट्विट कर दी है. वो लिखते हैं

महत्वपूर्ण घोषणा। 

एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

यानि टोल प्लाजा पर होने वाली कई तरीके की दिक्कतें इस पास से खत्म हो जाएंगी. हालांकि गडकरी के इस ऐलान पर भी कई लोग सवाल उठाते हैं, गडकरी भले ही ये कहें कि 3 हजार रुपये सालाना के पास में आप एक साल तक सफर कर सकते हैं या फिर 200 यात्रा कर सकते हैं. पर एक यूजर का कहना है

जो लोग 1 साल में केवल 10 यात्रा करेंगे क्या उन्हें भी 3 हजार देना होगा

अमित सिंह नाम के यूजर ने लिखा या तो 200 सफर का लिमिट खत्म करें या पैसा कम करें

वहीं विवेक गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा सही फैसला, 19 महीने में 36000 टोल टैक्स दे चुका हूं
जबकि धर्मरघुवंशी नाम के यूजर का दावा इन सबसे अलग है वो कहते हैं, टोल बैरियर तो वैसे ही रहेगे? सैटेलाइट सिस्टम का क्या हुआ? 200 टोल बैरियर क्रॉसिंग तो मात्र 3 महीने में ही पूरे हो जाते हैं, डेली अप-डाउन में? घर और ऑफिस के बीच 50 कि.मी की दूरी है परंतु टोल बैरियर 2 लगा रखे हैं? इसका क्या इलाज है, सबकी अपनी-अपनी पीड़ा है, जिस पर सरकार को ध्यान देना होगा. लेकिन नितिन गडकरी के इस ऐलान की कई लोग तारीफ कर रहे हैं, आप इसे कैसे देखते हैं, अपनी राय भी जरूर दें, टोल प्लाजा पर बढ़ते भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जैसे फास्टटैग का सिस्टम आया, वैसे ही क्या अब कोई और नया प्लान लाने की जरूरत है. क्या नितिन गडकरी ने जिस हिसाब से देशभर में सड़कों का जाल बिछाने पर खास फोकस किया, वैसे ही उन्हें अब लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए कोई खास फोकस करना होगा.

Nitin Gadkari toll pass New toll tax rules 2025 ₹3000 annual FASTag pass FASTag unlimited travel plan

Recent News