''एक साल तक लूटता रहा अस्मत''... डेप्युटी कलेक्टर पर महिला आरक्षक ने लगाया रेप का आरोप

Amanat Ansari 18 Aug 2025 08:21: PM 1 Mins
''एक साल तक लूटता रहा अस्मत''... डेप्युटी कलेक्टर पर महिला आरक्षक ने लगाया रेप का आरोप

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक डेप्युटी कलेक्टर के खिलाफ एक महिला आरक्षक ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. यह शिकायत डौंडी थाने में दर्ज की गई है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि जांच के बाद डेप्युटी कलेक्टर की गिरफ्तारी हो सकती है. आरोपी डेप्युटी कलेक्टर दिलीप उइके डौंडी ब्लॉक के निवासी हैं और वर्तमान में बीजापुर जिले में तैनात हैं.

महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है कि दिलीप ने शादी का वादा करके उनके साथ एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने शादी की बात उठाई, तो अधिकारी ने अपने वादे से मुकर गए. इस शिकायत के आधार पर डौंडी पुलिस ने जांच शुरू की है. बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला आरक्षक ने डेप्युटी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

महिला का कहना है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. डेप्युटी कलेक्टर दिलीप उइके पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं. करीब तीन महीने पहले बीजापुर कलेक्टर ने उन्हें भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ के पद से हटा दिया था.

वह इस पद पर तीन साल तक रहे, लेकिन इस दौरान कई विवादों के कारण प्रशासन की किरकिरी हुई. पिछले डेढ़ साल में उनके कार्यकाल से जुड़े कई मामले सामने आए, जिसके बाद उन्हें पद से हटाया गया. महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डेप्युटी कलेक्टर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है, और सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: चीनी विदेश मंत्री आए भारत, देखता रह गया अमेरिका, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात?

यह भी पढ़ें: भाई IRS, बड़ी बेटी नोएडा DM, छोटी बेटी IRS, कौन हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

यह भी पढ़ें: अलास्का समिट के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया था फोन, पुतिन ने PM मोदी से की बात

female constable rape deputy collector rape chhattisgarh rape chhattisgarh crime

Recent News